CBSE ने देशभर के 10 हजार काउंसलर्स्र वेलनेस टीचर्स के लिए इस परीक्षा को किया अनिवार्य, AI करेगा निगरानी
CBSE Counselor Exam: CBSE केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों में छात्रों की मदद और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यरत काउंसलर्स व टीचर्स के लिए अससमेंट को अनिवार्य कर दिया है।

इमेज सोर्स- NPG News
बिलासपुर।28 मार्च 2026|CBSE केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों में छात्रों की मदद और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यरत काउंसलर्स व टीचर्स के लिए अससमेंट को अनिवार्य कर दिया है। यह परीक्षा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर होगी। नकल की संभावनाओं को खत्म करने के उद्देश्य से सीबीएसई ने एआई की निगरानी में परीक्षा संचालन का निर्णय लिया है।
सीबीएसई ने स्कूल काउंसलर्स और वेलनेस टीचर्स के लिए ऑनलाइन रिमोट इनविजिलेशन एग्जामिनेशन को अनिवार्य कर दिया है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आदेश से साफ है, देशभर के 10 हजार से अधिक वेलनेस टीचर और काउंसलर को यह परीक्षा दिलानी होगी। सीबीएसई ने स्कूलों में छात्रों की मदद और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह निर्णय लिया है। नकल की संभावनाओं को पूरी तरह खत्म करने के उद्देश्य से बोर्ड ने परीक्षा के दौरान एआई से निगरानी का निर्णय लिया है।
जानिए कैसे दिलाएंगे परीक्षा
काउंसलर्स व वेलनेस टीचर्स एआई बेस्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए परीक्षा दिलाएंगे। मतलब साफ है बोर्ड, काउंसलर्स की योग्यता और उनकी कार्यक्षमता का मूल्यांकन घर या स्कूल में रहने के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कर सकेगा।
इसलिए जरुरी है वेलनेस परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अफसरों का मानना है,सोशल मीडिया और कॅरियर को लेकर बढ़ते दबाव के मौजूदा दौर में छात्रों पर बढ़ते मानसिक तनाव, परीक्षा का दबाव और व्यवहारिक चुनौतियों को देखते हुए वेलनेस टीचर्स और कांउसलर्स का केवल डिग्रीधारी होना ही काफी नहीं है। बोर्ड का मानना है, स्कूलों में तैनात काउंसलर्स छात्रों की सोशियो- इमोशनल समस्याओं को समझने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम रहे। काउंसिलिंग की प्रक्रिया में नैतिक समझ और प्रैक्टिकल एप्रोच का स्तर बेहतर होना जरुरी है। बोर्ड के इस आदेश के मद्देनजर देशभर के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों से 10 हजार से अधिक काउंसलर्स को इस प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है।
एआई बेस्ड प्लेटफार्म पर होगी परीक्षा
परीक्षा पारंपरिक पेन-पेपर मोड के बजाय डिजी एग्जाम नामक एआई बेस्ड प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जा रही है। खास बात ये, इसमें ऑनलाइन रिमोट इनविजिलेशन होगा। परीक्षा देते समय उम्मीदवार पर AI, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट निरीक्षकों की नजर रहेगी।
स्कूलों से बोर्ड ने कहा-पोर्टल पर दें जानकारी
CBSE ने एक आदेश जारी कर देशभर के सभी संबद्ध स्कूलों को संस्थान में कार्यरत काउंसलर्स और वेलनेस टीचर्स की जानकारी ओएसिस पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है। पोर्टल में अपलोड काउंसलर्स और वेलनेस टीचर्स को परीक्षा के लिए कॉल करेंगे।
