Bilspur High Court: ज्यूडिशियल अफसरों के तबादले: हाई कोर्ट ने जारी किया तबादला आदेश

Bilspur High Court: ज्यूडिशियल अफसरों के तबादले: हाई कोर्ट ने जारी किया तबादला आदेश
X

इमेज सोर्स-  गूगल, एडिट बाय- NPG News

Bilspur High Court: बिलासपुर। हाई कोर्ट ने एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जिला न्यायाधीशों और सिविल जजों का प्रशासनिक आधार तबादला किया है।

Bilspur High Court: बिलासपुर। हाई कोर्ट ने एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जिला न्यायाधीशों और सिविल जजों का प्रशासनिक आधार तबादला किया है। हायर ज्यूडिशियल सर्विस में डॉ. ममता भोजवानी को कोरबा में नई जिम्मेदारी दी गई है। सरिता दास को मनेंद्रगढ़ में द्वितीय जिला न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रश्मि नेताम का दुर्ग से धमतरी और श्रुति दुबे का मनेंद्रगढ़ से बिलासपुर स्थानांतरण किया गया है। अमित राठौर सारंगढ़ में और यशोदा नाग कोंडागांव में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पद पर काम करेंगे।

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) वर्ग में भी ज्यूडिशियल अफसरों के तबादले किए गए हैं। खुशबू जैन का महासमुंद से गरियाबंद, प्रणव वैद्य का धमतरी से बिलासपुर और लव कुमार लहरे का कोरबा से रामानुजगंज तबादला किया गया है। सुनिति नेताम का कांकेर से सारंगढ़ तबादला किया गया है। सागर चंद्राकर कटघोरा, गीतांजलि कश्यप का महासमुंद से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है। रायपुर में प्रज्ञा सिंह, सुहासिनी ठाकुर, चंद्रप्रताप सिंह और प्रीति पालीवाल की नई नियुक्तियां की गई हैं।


















Tags

Next Story