Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में रेल कर्मी समेत दो की मौत; भीषण सड़क हादसे में गई जान, दो बाइकों की आपस में हुई जोरदार टक्कर

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रेलकर्मी व दूसरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक कि हालत गम्भीर बताई जा रही है।

cg news
X

फोटो सोर्स- npg.news

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर 21 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रेलकर्मी व दूसरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, बाइक के पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

भरवीडीह निवासी मनहरण कमल (61) रेलवे में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। कोटा रेलवे स्टेशन पर उनकी पोस्टिंग थी। शुक्रवार शाम मनहरण ड्यूटी जाने के लिए अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 AJ 4464 से कोटा जाने के लिए निकला था। जूना शहर के पास पहुंचा था। उसी समय सामने से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गई। दूसरी बाइक क्रमांक सीजी 10 BV 9022 में सवार शिव धनुहार (35) और कृष्णा धनुहार एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

दो की मौके पर मौत, एक की हालत गम्भीर

रेलकर्मी मनहरण कमल और शिव धनुहार के सिर में गंभीर चोंट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि, कृष्णा धनुहार गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने तत्काल पुलिस के डायल 112 को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कृष्णा को इलाज के लिए एंबुलेंस रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

आज होगा दोनों शव का पीएम

दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉच्र्युरी शिफ्ट करा दिया गया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story