Begin typing your search above and press return to search.

सराफा व्यवसायी से फिर लूट: बैग में रखे 50 लाख रुपये की ज्वेलरी छीनकर भागे बाइक सवार तीन युवक, पलक झपकते हुई घटना, हैरान रह गए लोग

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारियों से तीन दिन में दूसरी बड़ी लूट की घटना हुई है। बिलासपुर के रमेश ज्वेलर्स में तकरीबन 50 लाख रुपए के सोने और चांदी के ज्लेवरी लूट तीन बदमाशों ने लूट लिए।

सराफा व्यवसायी से फिर लूट: बैग में रखे 50 लाख रुपये की ज्वेलरी छीनकर भागे बाइक सवार तीन युवक, पलक झपकते हुई घटना, हैरान रह गए लोग
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।21 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारियों से तीन दिन में दूसरी बड़ी लूट की घटना हुई है। बिलासपुर के रमेश ज्वेलर्स में तकरीबन 50 लाख रुपए के सोने और चांदी के ज्लेवरी लूट तीन बदमाशों ने लूट लिए। दुकान बंद करते समय बाइक सवार तीन युवक बैग लेकर भाग गए। बैग में 60 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी और कैश के साथ ही करीब 50 लाख से अधिक का माल होने का दावा किया

UP में शार्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ाए लुटेरे

तीन दिन पहले सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था। गिरोह का सरगना विजय लांबा है, जिस पर हत्या, लूट और डकैती के 70 से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने यह सनसनीखेज खुलासा हुआ, विजय लांबा की मुलाकात तिहाड़ जेल में उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर निवासी मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर छत्तीसगढ़ बिलासपुर में लूट की प्लानिंग की थी।

दो महीने पहले गिरोह ने एक होटल कारोबारी को लूटने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे। इस मामले में गगनदीप नामक आरोपी गिरफ्तार हुआ था। एक साथ की गिरफ्तारी के बाद भी गैंग ने हिम्मत नहीं हारी और बड़ी वारदात की योजना बना डाली। करीब दो महीने के भीतर ही उन्होंने शहर के ज्वेलरी कारोबारी को लूटने की पूरी योजना तैयार कर ली।

पलक झपकते हुई घटना, देखने वाले रह गए हैरान

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा निवासी विनय सोनी खम्हरिया बस स्टैंड के पास रमेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। रोज की तरह दिनेश शुक्रवार की देर शाम 7 बजे दुकान बंद कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे।

कैश और सोने-चांदी के जेवरों को तीन अलग-अलग बैग में रखकर बाहर निकले। दुकान का शटर गिराकर बैग को अपने बाजू में नीचे रख दिया। इस दौरान व्यापारी शटर में ताला लगाने के लिए नीचे झुका।

तभी सीपत की तरफ से तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। एक युवक तेजी से दुकान की ओर दौड़ा और बैग उठाकर भागने लगा। उसके दो साथी बाइक स्टार्ट कर तैयार थे। युवक के बाइक पर बैठते ही तीनों फरार हो गए। घटना कुछ ही सेकंड में पूरी हो गई, जिससे वहां मौजूद लोग और व्यापारी सकते में आ गए।

CCTV फुटेज खंगाल लुटेरों की पहचान में जुटी पुलिस

सराफा व्यापारी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही सीपत टीआई राजेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल, एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह समेत एसीसीयू की टीम वहां पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी की गई। CCTV फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर लुटेरों की हुलिए सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

50 लाख रुपए से ज्यादा के ज्वलेरी और कैश

सराफा कारोबारी और सराफा एसोसिएशन ने बताया, बैग में 50 लाख रुपए से अधिक के ज्लवेरी और कैश थे। सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि बैग में 50 ग्राम सोना, 6 किलो चांदी और थोड़ा बहुत कैश होने की बात कारोबारी ने बताई है।

एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने कहा कि, घटना के तत्काल बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। घटना स्थल से निकलने वाले सभी संभावित रूट पर टीम रवाना हो गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story