अवैध रेत परिवहन और संग्रहण पर प्रशासन का प्रहार, रेत के 6 अवैध भंडारण वाली ढेरियां जप्त, हाइवा व ट्रैक्टर भी जप्त
CG News: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती के मार्गदर्शन में तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम करही में देर रात्रि लगभग 10 बजे संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

सक्ती। 5 अप्रैल 2026| कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती के मार्गदर्शन में तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम करही में देर रात्रि लगभग 10 बजे संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक हाइवा (क्रमांक CG04Q09514) एवं एक ट्रैक्टर लोडर को मौके से जब्त किया गया।
यह कार्रवाई खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिससे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। उक्त प्रकरण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर तोपनो ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके। जिला प्रशासन इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और आगे भी ऐसी कार्यवाहि लगातार जारी रहेंगी।
अवैध भंडारण की 6 ढेरियां जब्त:–
जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में तहसील सक्ती अंतर्गत प्रतीक्षा बस स्टैंड क्षेत्र में रेत के अवैध भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व निरीक्षक सक्ती के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें रेत का अवैध रूप से भंडारण पाया गया।
नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मौके से रेत की कुल 6 ढेरियों को जब्त किया गया। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। प्रशासन की इस सख्ती को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण जैसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर तोपनो ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करें तथा अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्यवाही करें। साथ ही, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को तत्काल दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
