Begin typing your search above and press return to search.

खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई, खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के आरोप में 14 वाहन जब्त

CG News: खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद भी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में खनिज माफियाओं की दबंगाई बदस्तूर जारी है। माइनिंग अफसरों की छापामार कार्रवाई और वाहनों की जब्ती के बाद भी अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी तरीके से अंकुश नहीं लग पा रहा है। खनिज विभाग ने अवैध परिवहन और खनन में शामिल 14 वाहनों की जब्ती बनाई है। इसमें जेसीबी,हाइवा, ट्रैक्टर शामिल है।

cg news
X

npg.news

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद भी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में खनिज माफियाओं की दबंगाई बदस्तूर जारी है। माइनिंग अफसरों की छापामार कार्रवाई और वाहनों की जब्ती के बाद भी अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी तरीके से अंकुश नहीं लग पा रहा है। खनिज विभाग ने अवैध परिवहन और खनन में शामिल 14 वाहनों की जब्ती बनाई है। इसमें जेसीबी,हाइवा, ट्रैक्टर शामिल है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। कलेक्टर ने अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और वाहनों की जब्ती बनाने का निर्देश दिया है। कलेक्टर के निर्देशों का उस अंदाज में पालन होते दिखाई नहीं दे रहा है। खनिज विभाग के अफसरों की लापरवाही और उदासीनता के चलते शहर से लेकर गांव तक खनिज माफिया सक्रिय हैं, दिन और रात बेधड़क उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं।

कलेक्टर की सख्ती का दिखा ऐसा असर

कलेक्टर संजय अग्रवाल की सख्ती के बाद माइनिंग, राजस्व और पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर साझा कार्रवाई की। तीन दिनों तक चले साझा अभियान में 14 वाहनों की जब्ती बनाई है। इसमें एक जेसीबी, 3 हाईवा और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं।

खनिज विभाग ने 23 से 25 मार्च के बीच काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुर्काडीह, लोखंडी, लोफंदी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर, कोटा, करही कच्छार सहित कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।

अवैध मिट्टी का उत्खनन और परिवहन का मामला आया सामने

जांच के दौरान खम्हरिया क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। सकरी क्षेत्र में मिट्टी-ईंट का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्ती बनाई है। जयरामनगर क्षेत्र में गिट्टी परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। जयरामनगर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते 3 हाईवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। सेंदरी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। करही कछार, पहंदा और लोफण्डी क्षेत्रों से भी रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 3 अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story