Begin typing your search above and press return to search.

Balrampur News: SDM और नायब तहसीलदार की पिटाई से ग्रामीण की मौतः अवैध माइनिंग की जांच करने पहुंची थी टीम, SDM हिरासत में

Balrampur News: बलरामपुर जिले के हंसपुर में कुसमी एसडीएम एवं नायब तहसीलदार के साथ युवकों ने तीन ग्रामीणों की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल एक ग्रामीण की कुसमी हॉस्पिटल में मौत हो गई एवं दो अन्य घायल हैं।

Balrampur News: SDM और नायब तहसीलदार की पिटाई से ग्रामीण की मौतः अवैध माइनिंग की जांच करने पहुंची थी टीम, SDM हिरासत में
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

16 February 2026|बलरामपुर। बाक्साइट के अवैध खनन की जांच के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। बलरामपुर जिले के हंसपुर में कुसमी एसडीएम एवं नायब तहसीलदार के साथ युवकों ने तीन ग्रामीणों की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल एक ग्रामीण की कुसमी हॉस्पिटल में मौत हो गई एवं दो अन्य घायल हैं। बताया गया है कि राजस्व टीम हंसपुर में बाक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच करने पहुंची थी। घायलों ने बताया कि वे गेंहू के खेत में पानी की सिंचाई कर लौट रहे थे। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का

जानकारी के मुताबिक, कुसमी एसडीएम करूण डहरिया व नायब तहसीलदार पारस शर्मा के साथ राजस्व टीम हंसपुर में बाक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच करने रविवार देर शाम को पहुंची थी। रात में हंसपुर के तीन ग्रामीण सरना के पास टीम को मिले। आरोप है कि एसडीएम एवं नायब तहसीलदार एवं उनके साथ पहुंचे युवकों ने तीनों ग्रामीणों की डंडों एवं लात से बेदम पिटाई कर दी। टीम ने तीनों को वाहन में बैठाकर कुसमी लेकर आए। रास्ते में मारपीट में घायल एक ग्रामीण बेहोश हो गया।

हॉस्पिटल में एक की मौत, दो अन्य घायल

रास्ते में एक ग्रामीण के बेहोश हो जाने पर एसडीएम की टीम ने ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक ग्रामीण राम नरेश राम (60 वर्ष) की मौत हो गई। दो अन्य ग्रामीण अजीत उरांव (60 वर्ष) एवं आकाश अगरिया (20 वर्ष) घायल हैं। घायल आकाश अगरिया एवं अजीत उरांव ने बताया कि वे गेंहू में पानी सिंचपई करने गए थे। रात करीब 8 बजे लौट रहे थे। वहां एसडीएम की गाड़ी एवं एक अन्य वाहन में सवार करीब 6 से 7 लोगों ने सरना के पास उन्हें रोका एवं पूछा कि कहां से आ रहे हो। इसके बाद डंडे एवं लात से उनकी बेदम पिटाई कर दी। उन्हें गाड़ी में बैठाकर कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में राम नरेश राम बेहोश हो गया तो तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

मारपीट में एक ग्रामीण की मौत एवं दो अन्य के घायल होने के बाद हंगामें की आशंका को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कुसमी थाने में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। कुसमी में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। जांच के लिए बलरामपुर एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी कुसमी पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार कुसमी एसडीएम एवं नायब तहसीलदार सहित मारपीट में शामिल युवकों को राजपुर थाने में बैठाकर रखा गया है। ग्राम हंसपुर में बाक्साइट का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। एक बाक्साइट लोड ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था एवं ब्लैकमेलिंग की जा रही थी। इसकी सूचना पर एसडीएम एवं नायब तहसीलदार हंसपुर पहुंचे थे।

एसडीएम व नायब तहसीलदार बगैर सुरक्षाकर्मियों के स्थानीय युवकों के साथ मौके पर पहुंचे थे। मारपीट में स्थानीय युवक सुदीप, मंदीप व विक्की सिंह व अन्य शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की बात कही है। अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट को कुसमी बुलाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story