Begin typing your search above and press return to search.

CG के बिलासपुर के बाद अब इस शहर में बर्ड फ्लू का मंडराया खतरा, सड़क किनारे मरे मुर्गियों से भरी बोरी मिली...

CG News: जिला प्रशासन के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बाद अब तखतपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। सड़कों के किनारे किसी ने मरे मुर्गियों को बोरी में भरकर फेंक दिया है। खतरा इसलिए, बोरियों से मरे मुर्गियों को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे हैं। कुत्तों में अगर संक्रमण फैला और राहगीरों को कुत्तों ने काट खाया तब क्या होगा?

CG के बिलासपुर के बाद अब इस शहर में बर्ड फ्लू का मंडराया खतरा, सड़क किनारे मरे मुर्गियों से भरी बोरी मिली...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 29 मार्च 2026|जिला प्रशासन के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बाद अब तखतपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। सड़कों के किनारे किसी ने मरे मुर्गियों को बोरी में भरकर फेंक दिया है। खतरा इसलिए, बोरियों से मरे मुर्गियों को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे हैं। कुत्तों में अगर संक्रमण फैला और राहगीरों को कुत्तों ने काट खाया तब क्या होगा?

रविवार सुबह तख्तपुर-नगोई नए बाईपास मार्ग पर बड़ी मात्रा में मरे मुर्गियों से भरी बोरियां मिलीं। खुले में फेंकी गई इन मुर्गियों से पूरे वातावरण में बदबू फैल रही है। संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मेन रोड से महज आधा किलोमीटर दूर इन मृत मुर्गियों को बोरी में भरकर किसी ने फेंक दिया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने जब यह नजारा देखा तो सन्न रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा कुत्ते इन मुर्गियों को नोच-नोच कर खा रहे हैं और सड़कों पर घसीट भी रहे हैं। जानकारों का कहना है, यदि ये मुर्गियां बर्ड फ्लू से संक्रमित हैं तो कुत्तों और अन्य पक्षियों के जरिए वायरस रिहायशी इलाकों तक आसानी से पहुंच सकता है।

पोल्ट्री कारोबार पर संकट, लोगों में दहशत

तख्तपुर और आसपास के क्षेत्रों में 4-5 बड़े मुर्गी फार्म संचालित हैं। नवरात्रि समाप्ति के बाद सामान्यतः चिकन की मांग बढ़ती है, लेकिन सीजन की शुरुआत में ही बर्ड फ्लू की आशंका ने पोल्ट्री कारोबार को तगड़ा झटका लगा है। मुर्गियों की मौत और खुले में फेंके जाने की इस घटना से मांस उपभोक्ताओं के बीच भी डर का माहौल बन गया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story