Balramppur News: थार में गुर्गों के साथ माईनिंग एरिया में क्या करने गए थे SDM? पिटाई से आदिवासी की मौत, SDM की गिरफ्तार करने से पुलिस घबरा क्यों रही?
Balramppur News: प्रायवेट गाड़ी में प्रायवेट लोगों को लेकर कथित तौर पर अवैध माईनिंग की जांच करने गए कुसमी के एसडीएम ने ग्रामीणों की रॉॅड से पिटाई कर दी। इस घटना में एक आदिवासी की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हैं। घटना के बाद पुलिस ने एसडीएम समेत उनके गुर्गों को थाने में कल से बिठा रखी है, मगर बड़े अफसर होने की वजह से उनकी गिरफ्तारी करने से घबरा रही है। उधर, कुसमी में तनाव को देखते बाहर से वहां बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया गया है।

इमेज सोर्स- NPG News
16 February 2026|बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक के हंसपुर में बाक्साइट के अवैध खनन की जांच के दौरान एक बड़ी वारदात हो गई। कुसमी के एसडीएम करूण डहरिया की स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि एसडीएम और उनके साथ गए प्रायवेट लोग रॉड से ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें एक आदिवासी की मौत हो गई। एसडीएम और उनके गुर्गों के हमले में घायला लोगों ने बताया कि वे गेंहू के खेत में पानी की सिंचाई कर लौट रहे थे। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।
सवाल उठता है कि एसडीएम अगर अवैध माईनिंग की जांच करने गए थे तो वे सरकारी गाड़ी में क्यों नहीं गए? थार गाड़ी किसकी थी? उन्हें प्रायवेट गाड़ी में जाने की क्या जरूरत थी? राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी की बजाए उनके साथ प्रायवेट लोग क्यों गए थे? सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने फोन कर नायब तहलीदार को बुलाया ताकि बताया जा सके कि उनके साथ पूरा राजस्व अमला था।
अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, कुसमी एसडीएम करूण डहरिया प्रायवेट गुर्गो के साथ थार गाड़ी से देर शाम हंसपुर पहुंचे। रात में हंसपुर के तीन ग्रामीण सरना के पास टीम को मिले। आरोप है कि एसडीएम और उनके गुर्गो ने आदिवासियों की रॉड से पिटाई कर दी।
हॉस्पिटल में एक की मौत, दो अन्य घायल
मारपीट में एक ग्रामीण के बेहोश हो जाने पर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक ग्रामीण राम नरेश राम (60 वर्ष) की मौत हो गई। दो अन्य ग्रामीण अजीत उरांव (60 वर्ष) एवं आकाश अगरिया (20 वर्ष) घायल हैं। घायल आकाश अगरिया एवं अजीत उरांव ने बताया कि वे गेंहू में पानी सिंचपई करने गए थे। रात करीब 8 बजे लौट रहे थे। वहां एसडीएम की गाड़ी एवं एक अन्य वाहन में सवार करीब 6 से 7 लोगों ने सरना के पास उन्हें रोका एवं पूछा कि कहां से आ रहे हो। इसके बाद रॉड, डंडे एवं लात से उनकी बेदम पिटाई कर दी। उन्हें गाड़ी में बैठाकर कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में राम नरेश राम बेहोश हो गया तो तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
मारपीट में एक ग्रामीण की मौत एवं दो अन्य के घायल होने के बाद हंगामें की आशंका को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कुसमी थाने में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। कुसमी में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। जांच के लिए बलरामपुर एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी कुसमी पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार कुसमी एसडीएम एवं नायब तहसीलदार सहित मारपीट में शामिल युवकों को राजपुर थाने में बैठाकर रखा गया है।
