अवैध लकड़ी परिवहन मामले में बड़ी कार्रवाई, DFO ने वन रक्षक को किया सस्पेंड

अवैध लकड़ी परिवहन मामले में बड़ी कार्रवाई, DFO ने वन रक्षक को किया सस्पेंड
X

फोटो सोर्स- गूगल, एडिटेड बाय- NPG न्यूज़

CG News: बालोद जिले में वन विभाग की बड़ी लापरवाही पर सख्त एक्शन लिया गया। DFO अभिषेक अग्रवाल ने आदेश जारी कर वन रक्षक हिमांशु यादव को निलंबित कर दिया।

बालोद| 11 अप्रैल 2026| बालोद जिले में वन विभाग में लापरवाही बरतने के मामले में सख्त एक्शन लिया गया। दरअसल, दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में लकड़ियों के अवैध परिवहन मामले में कार्रवाई नहीं करने पर वन रक्षक हिमांशु यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई। DFO अभिषेक अग्रवाल ने आदेश जारी कर उन्हें निलंबित कर दिया।

ये पूरा मामला दल्लीराजहरा वन क्षेत्र के धोबनी गांव का है, जहां लकड़ी के अवैध परिवहन को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। जिसके बाद DFO ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, वन रक्षक हिमांशु यादव को निलंबित कर दिया।



वन रक्षक पर गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने एक वाहन को पकड़ा, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लोड थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन रक्षक हिमांशु यादव को दी। इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने वन रक्षक पर आरोप लगाया है कि मौके पर पहुंचे वन रक्षक ने कार्रवाई करने के बजाय वाहन को जाने दिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद की गई प्रारंभिक जांच में वन रक्षक की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसको देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बता दें कि निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय लोहारा परिक्षेत्र निर्धारित किया गया है और इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन ने वन विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। और ये राज्य में एक गंभीर समस्या बनकर सामने आ रही है। जिस पर सख्त एक्शन लेने की आवश्यकता है।

Tags

Next Story