Begin typing your search above and press return to search.

जेल वार्ड में कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट: मोबाइल और मिनरल वाटर तक पहुंच, दो जेल प्रहरी सस्पेंड

Ambikapur Central Jail: कैदी को मेडिकल आधार पर अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराने के बाद उसे स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। इस मामले में दो जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया।

Ambikapur Central Jail
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

अंबिकापुर 29 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में स्थित सेंट्रल जेल के कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला सामने आया है। कैदी को मेडिकल आधार पर अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराने के बाद उसके परिजनों को आने-जाने और रहने की भी अनुमती दे दी गई। इतना ही नहीं मोबाइल से लेकर मिनरल वाटर तक की सुविधा मिल रही थी। इस मामले में दो जेल प्रहरियों जयप्रकाश कुजूर और लोकनाथ निषाद को सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, गुरुबख्श सिंह (61) को हत्या की कोशिश के आरोप में मनेंद्रगढ़ जेल से अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। अंबिकापुर पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे गंभीर रूप से बीमार बता दिया और जेल वार्ड में भर्ती कराने की सलाह दी। इसके बाद डॉक्टरों की ओर से जारी मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर जेल प्रशासन ने कैदी के परिजनों को अटेंडेंट के रूप में उसके साथ रहने और आने जाने की अनुमती दे दी।

कैदी को मिल रही थी स्पेशल ट्रीटमेंट

इसी छूट का फायदा उठाते हुए परिजन कथित तौर पर जेल नियमों की अनदेखी करने लगे। वे मोबाइल फोन लेकर वार्ड में आ जा रहे थे और कैदी को घर का खाना के साथ मिनरल वाटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे थे। यह स्थिति जेल नियमों के खिलाफ थी।

जेल सुपरिटेंडेंट ने लिया सख्त एक्शन

मामले की शिकायत जब जेल सुपरिटेंडेंट अक्षय सिंह राजपूत तक पहुंची, तो उन्होंने अस्पताल के जेल वार्ड का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वार्ड का ताला खुला मिला और नियमों के उल्लंघन की पुष्टी हुई। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात दो जेल प्रहरियों जयप्रकाश कुजूर और लोकनाथ निषाद को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही कैदी के परिजनों को दी गई अटेंडेंट की अनुमती भी तत्काल से रद्द कर दी गई है। प्रशासन अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story