Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर में पुलिस कस्टडी से तीन नाबालिग फरार: चलती गाड़ी से कूदकर भागे, जानिए किस मामले में पकड़ाए थे

रायपुर में तीन नाबालिग पुलिस कस्टडी से फरार हो गए। तीनों को बाल न्यायालय ले जाया जा रहा था, तभी तीनों पुलिस वैन का दरवाजा खोलकर भाग निकले।

Raipur News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 29 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिग पुलिस कस्टडी से फरार हो गए। तीनों को बाल न्यायालय ले जाया जा रहा था, तभी तीनों पुलिस वैन का दरवाजा खोलकर भाग निकले। पुलिस ने एक नाबालिग को तो पकड़ लिया, लेकिन दो अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने नाबालिगों की तलाश शुरु कर दी है। यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

कैसे रची भागने की साजिश ?

जानकारी के मुताबिक, उरला थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने शनिवार को 16 से 17 साल के तीन नाबालिगों को पकड़ा था, जिन्हें नई बोलेरो गाड़ी से बाल न्यायलय ले जाया जा रहा था। गाड़ी का लॉक बाहर से तो बंद था, लेकिन अंदर से खुल जाता था। ये बात जब नाबालिगों को पता चली, तो उन्होंने एक दूसरे को इशारे में भागने की प्लानिंग की।

एक पकड़ाया, दो फरार

गाड़ी जब बीरगांव स्थित शुभम के मार्ट के पास पहुंची तो तीनों गाड़ी का लॉक खोलकर कूद गए और इधर उधर गलियों में भागने लगे। इसके बाद पुलिस भी इमरजेंसी ब्रेक मारकर नाबालिगों को पकड़ने उनकी पीछे भागी। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया, लेकिन दो नाबालिग अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाकर भाग निकले।

पहले भी सामने आ चुका है मामला

बता दें कि रायपुर में पुलिस कस्टडी से आरोपी के भागने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 24 मार्च को डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) से हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी साहेब कुमार ताती (26) फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक, तबियत खराब होने के चलते साहेब कुमार ताती को रायपुर सेन्ट्रल जेल से मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात दो जेल प्रहरियों को चकमा देकर वो हथकड़ी के साथ फरार हो गया। इस मामले में दो जेल प्रहरियों गोपी किशन कौशिक और प्रमोद कुमार सोनी को सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story