छत्तीसगढ़ में पीलिया का कहर: अंबिकापुर में मिले 42 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ambikapur Me Faila Piliya: छत्तीसगढ़ में पीलिया का कहर देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में पीलिया के 42 मरीज मिले, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
सरगुजा 21फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में पीलिया का कहर देखने को मिल रहा है। दूषित पानी की वजह से अंबिकापुर के कई वार्डों में पीलिया के 42 मरीज मिलने से सनसनी फैल गई है, जिसके बाद अब नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ज्वाइंट सैंपल और सर्वे किया जा रहा है। वही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
कैसे हुई पीलिया की पुष्टी ?
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में पीलिया के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 10 जगहों से पानी के सैंपल लिए थे। जांच में 10 में से 4 जगहों के सैंपल में ई कोलाई बैक्टीरिया का लेबल 100 से भी ऊपर आया, जिसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है।
अब तक कितने मरीज मिले ?
जानकारी के मुताबिक, मोमिनपारा और नवागढ़ क्षेत्र में अब तक पीलिया के 42 मरीज पाए गए हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि कई दिनों से नलों से गंदा पानी आ रहा है, शिकायत के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पीलिया के मरीजों की संख्या जब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में उमड़ी तब जाकर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्टिव मोड पर आई। वहीं अब ज्वाइंट सैंपल और सर्वे किया जा रहा है।
CMHO ने किसे लिखा पत्र ?
इस मामले में सरगुजा मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ पीएस मार्कों ने लोक स्वास्थ्य यात्रिंकी विभाग (PHED) के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर अंबिकापुर शहर में दूषित पानी आपूर्ती की जानकारी दी है। साथ ही इस ओर सुरक्षा कदम उठाने की भी अपील की गई है। हालांकि शहर क्षेत्र में पेयजल अपूर्ती का सीधा दायित्व नगर निगम के पास है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
शहरी इलाकों में फैल रहे पीलिया को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पानी को उबालकर पिएं। पीलिया के लक्षण जैसे त्वचा का पीला पड़ना, उल्टी-दस्त और भूख नहीं लगने पर पास के स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
पीलिया कैसे फैलता है ?
- दूषित पानी से।
- दूषित भोजन से।
- संक्रमित व्यक्ति के मल-मूत्र से।
- गंदे हाथों से।
- कीट पतंगों से।
पीलिया से बचने के उपाय ?
- साफ और उबला हुआ पानी पिएं।
- बाहर का खाना खाने से बचें।
- खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
- डॉक्टर की सलाह पर टीका लगाएं।
- शराब और नशीला पदार्थों का सेवन न करें।
पीलिया के लक्षण क्या है ?
- ऊल्टी होना।
- दस्त होना।
- त्वचा का पीला पड़ना।
- गहरे लाल रंग का पेसाब होना।
- भूख न लगना।
