अकादमिक लीडर के रोल में नजर आएंगे प्रिंसिपल, शिक्षा के पैटर्न पर बदलाव की तैयारी, बच्चों में जगाएंगे देश प्रेम की भावना

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
रायपुर।13 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ के आत्मानंद और पीएमश्री स्कूलों में शिक्षा के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी स्कूल शिक्षा विभाग ने कर ली है। इन स्कूलों के प्रिंसिपल अब अकादमिक लीडर की भूमिका में नजर आएंगे।अध्ययन- अध्यापन को लेकर शिक्षकों से लगातार बातचीत करेंगे। प्रिंसिपल प्रशासनिक कामकाज और फाइलों से समय निकलकर क्लास रूम में नजर आएंगे। बच्चों को एक पीरिएड पढ़ाई भी कराएंगे। ये सब बदलाव अब स्कूलों में नजर आने लगेगा।
टारगेट बेस्ड होगी पढ़ाई
शैक्षणिक गुणवत्ता पर फोकस करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में टारगेटेड बेस्ड पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। क्लास टीचर्स और विषय शिक्षकों को महीने का टारगेट दिया जाएगा। वीकली रिपोर्ट चेक की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर तैयार कर लिया है।
अनुशासन और राष्ट्रभावना पर जोर
इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में अनुशासन और राष्ट्रभावना को बढ़ाने के लिए वंदे मातरम को अनिवार्य कर दिया गया है। बच्चों को शिक्षक अनुशासन का पाठ पढाएंगे और साथ-साथ राष्ट्रभावना बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करेंगे।
दो ग्रुपों में बांटकर एक्टिविटी से जोड़ेंगे
शनिवार को एक्टिवटी डे रहेगा। छात्रों को दो ग्रुप में बांटकर अलग-अलग एक्टिविटी कराएंगे। मसलन गार्डनिंग,क्राफ्ट व अन्य एक्टिवटी से छात्रों को सीधेतौर पर जोड़ेंगे। दूसरा ग्रुप स्किल डव्हपमेंट और लर्निंग असेस्मेंट जैसे एक्टिविटी से जुड़ेंगे। इसके पीछे बच्चों का चौतरफा विकास और क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ावा देना माना जा रहा है।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
Tags
-
Home
-
Menu
