आमाघाट में अफीम की खेती: झारखंड में पकड़ाया फरार आरोपी, छत्तीसगढ़ लेकर आई रायगढ़ पुलिस, पूछताछ के बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जेल

आमाघाट में अफीम की खेती: झारखंड में पकड़ाया फरार आरोपी, छत्तीसगढ़ लेकर आई रायगढ़ पुलिस, पूछताछ के बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जेल
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

CG Crime News: छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के आमाघाट में अफीम की खेती सामने आने के बाद तीन में से दो आरोपी झारखंड भाग गए थे। रायगढ़ पुलिस की टीम ने झारखंड पुलिस के सहयोग से एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। रायगढ़ पुलिस को छत्तीसगढ़ लेकर आई और पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

रायगढ़। 23 मार्च 2026|छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के आमाघाट में अफीम की खेती सामने आने के बाद तीन में से दो आरोपी झारखंड भाग गए थे। रायगढ़ पुलिस की टीम ने झारखंड पुलिस के सहयोग से एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। रायगढ़ पुलिस को छत्तीसगढ़ लेकर आई और पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला के किनारे मार्शल सांगा द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। सांगा के साथ दो और आरोपी खेती में शामिल थे। पुलिस टीम को खेत में कुल 60,326 अफीम के पौधे मिले, जिनका वजन 2877 किलोग्राम था। पूछताछ में मुख्य आरोपी मार्शल सांगा ने एमानुएल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के सहयोग से अफीम की खेती करना बताया था। इसके ठिकाने से पुलिस ने 3.02 किलोग्राम अफीम (कीमत लगभग 15 लाख 10 हजार रुपये) की जब्ती बनाई थी।

तमनार पुलिस ने धारा 8(बी), 18 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी मार्शल सांगा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट के आदेश के बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर सांगा को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देशन में तमनार और साइबर थाना की संयुक्त टीमों को ओडिशा और झारखंड रवाना किया था। पुलिस टीम लगातार पीछा करते हुए आरोपियों के गृहग्राम तक पहुंची, जहां आरोपियों को पुलिस की भनक लग गई और वे पहाड़ी क्षेत्र की आरे भाग गए थे।

झारखंड पुलिस के सहयोग से रायगढ़ पुलिस ने सघन सर्च आपरेशन चलाया, मशक्कत के बाद जंगल में भाग रहे आरोपी एमानुएल भेंगरा को पकड़ने में सफलता मिली। झारखंड से आरोपी भेंगरा को रायगढ़ पुलिस छत्तीसगढ़ लेकर आई। थाने में पूछताछ के दौरान भेंगरा ने सांगा के साथ अफीम की खेती करना स्वीकार कर लिया। एक आरोपी सीप्रियन भेंगरा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Tags

Next Story