CG में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, इस इलाके में 50 डिसमिल में लहलहा रही थी अफीम की खेती, मौके पर पहुंचे अफसर...

CG में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, इस इलाके में 50 डिसमिल में लहलहा रही थी अफीम की खेती, मौके पर पहुंचे अफसर...
X

इमेज सोर्स- NPG News

CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अफीम की खेती पकड़ाई है। रायगढ़ जिले में यह दूसरी खेती है। कुछ दिनों पहले पहले इसी जिले में अफीम की खेती का मामला सामने आया था। इस बार लैलूंगा इलाके में 50 डिसमिल में अफीम की खेती का भांडाफोड़ हुआ है।

रायगढ़। 23 मार्च 2026|छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अफीम की खेती पकड़ाई है। रायगढ़ जिले में यह दूसरी खेती है। पखवाड़ेभर पहले इसी जिले में अफीम की खेती का मामला सामने आया था। इस बार लैलूंगा इलाके में 50 डिसमिल में अफीम की खेती का भांडाफोड़ हुआ है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर अफीम की अवैध खेती पकड़ाई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र में 50 डिसमिल में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। जिले में बीते दो दिन में यह दूसरा मामला है। 17 दिनों में अफीम की खेती का ये पांचवा मामला है। पुलिस ने अफीम की खेती का खुलाता करते हुए बताया कि जगतराम नाग और मनोज नाग को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। साधराम नाग फरार है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पत्थलगांव के एक व्यापारी से बीज लाकर अफीम की खेती कर रहे थे।

इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में अफीम की खेती का मामला सामने आया था। झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा यहां बीते 10-12 साल से खेती कर रहा था। सांगा ने आमाघाट के किसान से तरबूज, ककड़ी उगाने के बहाने खेत लिया था और अफीम की खेती कर रहा था। आरोपी मार्शल सांगा झारखंड से आकर अपने ससुराल रायगढ़ के तमनार में रह रहा था। बीते 10-12 साल से यहां खेती कर रहा था। झारखंड में अफीम की खेती उसके साथी कर रहे हैं और उसी को देख कर उसने यहां खेती करना शुरू किया। हालांकि इसकी जांच अभी जारी है।

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती

7 मार्च: दुर्ग के समोदा में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर के खेत से 7.88 करोड़ की अफीम की फसल जब्त

10 मार्च: बलरामपुर के कुसमी में 3.67 एकड़ में अफीम खेती, 7 आरोपी गिरफ्तार

12 मार्च: बलरामपुर के कोरंधा में ढाई एकड़ में अफीम, 3 किसानों की जमीन पर फसल

20 मार्च: रायगढ़ के तमनार ब्लॉक के आमाघाट में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती

23 मार्च: रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र में घटगांव में अफीम की खेती पकड़ी गई।

Tags

Next Story