Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व सीएम की वजह से हाईप्रोफाइल हुई राजनांदगांव सीट

By News Power Game

विधानसभा चुनाव में 8 में से 5 सीट पर जीत के बावजूद पिछड़ी हुई है कांग्रेस

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से प्रत्‍याशी बनाया है। बघेल प्रदेश के तेजतर्रार नेताओं में शामिल हैं। अविभाजित मध्‍य प्रदेश के दौर में 1993 में उन्‍होंने पाटन सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब से लेकर 2023 तक वे लगातार पाटन से चुनाव लड़ रहे हैं। केवल एक चुनाव छोड़ दें तो वे विधानसभा का चुनाव नहीं हारे हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि बघेल अभी तक एक भी बार लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाए हैं। पार्टी ने 2009 में उन्‍हें रायपुर लोकसभा सीट से प्रत्‍याशी बनाया था, लेकिन वे बीजेपी के रमेश बैस से चुनाव हार गए थे।

Next Story