Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग का जीवन परिचय...

By npg

भोजराज नाग को भाजपा ने कांकेर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद मोहन मंडावी का टिकट काट कर अपना प्रत्याशी बनाया है। वे 2014 में अंतागढ़ विधानसभा में हुए उप चुनाव में विधायक निर्वाचित हुए थे। लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में आदिवासी धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं। भोजराज नाग का जन्म 7 अप्रैल 1972 को ग्राम हिमोड़ा जिला कांकेर में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय लक्ष्मीनाथ नाग है। भोजराज नाग नवीं कक्षा तक पढ़े हैं। उनका व्यवसाय कृषि है। भोजराज नाथ का विवाह 4 जून 1990 को साधना नाग के साथ हुआ है। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। भोजराज नाग ने अपने राजनीति की शुरुआत अपने गांव हिमोड़ा के सरपंच के रूप में वर्ष 1992 में की थी। साल 2000 से 2005 तक वे जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष अंतागढ़ रहें। फिर 2009 से 2014 तक जिला पंचायत सदस्य भी रहे। 2007 से 2010 तक जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत संगठन मंत्री भी रहे। जनजाति समाज के उत्थान एवं नशा मुक्ति हेतु भोजराज नाग ने निरंतर कार्य किया। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी रहे। विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Next Story