Begin typing your search above and press return to search.

kanker BJP Sansad Bhojraj Nag Biography in Hindi: कांकेर सीट से भाजपा सांसद भोजराज नाग का जीवन परिचय...

kanker BJP Sansad Bhojraj Nag Biography in Hindi: भाजपा ने कांकेर लोकसभा सीट से अपने 2019 के सीटिंग सांसद मोहन मंडावी का टिकट काट कर भोजराम नाग को अपना प्रत्याशी बनाया था। नाग ने सरपंच के पद से राजनीति की शुरुआत की है और अंतागढ़ विधानसभा से विधायक भी निर्वाचित हुए है। लंबे समय से वे बस्तर में धर्मांतरण के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं।

kanker BJP Sansad Bhojraj Nag Biography in Hindi:  कांकेर सीट से भाजपा सांसद भोजराज नाग का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

BJP Sansad Candidate Bhojraj Nag Biography in Hindi: भाजपा के भोजराज नाग कांकेर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद मोहन मंडावी का टिकट काट कर अपना प्रत्याशी बनाया है। वे 2014 में अंतागढ़ विधानसभा में हुए उप चुनाव में विधायक निर्वाचित हुए थे। लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में आदिवासी धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं।

भोजराज नाग का जन्म 7 अप्रैल 1972 को ग्राम हिमोड़ा जिला कांकेर में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय लक्ष्मीनाथ नाग है। भोजराज नाग नवीं कक्षा तक पढ़े हैं। उनका व्यवसाय कृषि है। भोजराज नाथ का विवाह 4 जून 1990 को साधना नाग के साथ हुआ है। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

भोजराज नाग ने अपने राजनीति की शुरुआत अपने गांव हिमोड़ा के सरपंच के रूप में वर्ष 1992 में की थी। साल 2000 से 2005 तक वे जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष अंतागढ़ रहें। फिर 2009 से 2014 तक जिला पंचायत सदस्य भी रहे। 2007 से 2010 तक जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत संगठन मंत्री भी रहे। जनजाति समाज के उत्थान एवं नशा मुक्ति हेतु भोजराज नाग ने निरंतर कार्य किया। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी रहे।

वर्ष 2014 में अंतर्गत विधानसभा में हुए उपचुनाव में भोजराज नाथ विधायक निर्वाचित हुए थे। इस चुनाव में भाजपा की टिकट से भोजराज नाग चुनाव लड़ रहे थे, जबकि कांग्रेस की टिकट से कांग्रेस प्रत्याशी मंतूराम पवार चुनाव लड़ रहे थे। अंतिम समय में मंतूराम पवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके चलते भोजराज नाग को वॉक ओवर मिल गया। भोजराज नाग को इस चुनाव में 36616 वोट मिले थे। 2018 के चुनाव में भोजराज नाग का टिकट काट दिया गया। 2023 में भी भोजराज नाग को टिकट नहीं मिला। वे फिर भी भाजपा संगठन से जुड़कर कार्य करते रहे।

भोजराज नाग आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं। जून 2022 में कांकेर जिले के पखांजूर में किसान आंदोलन को समर्थन दे अपनी गिरफ्तारी दी थी। भोजराज नाग जनता के मुद्दे से लगातार जुड़े रहे हैं और लोगों की समस्याओं पर धरना प्रदर्शन करते रहे हैं। कांकेर लोक सभा सीट से प्रत्याशी भोजराज नाग बस्तर में लगातार आदिवासी धर्मांतरण के खिलाफ आंदोलन करते रहे हैं। बस्तर में धर्मांतरण के विरोध में निकाली गई राय ली और आंदोलन के मुख्य नेतृत्वकर्ता रहे हैं। एक धरना प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर और अपर कलेक्टर के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर चर्चा में आए। राहुल गांधी का पुतला दहन भी उन्होंने किया है।


Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story