Begin typing your search above and press return to search.

दुर्ग संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी विजय बघेल

दुर्ग संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी विजय बघेल
X
By npg

सांसद विजय बघेल का जीवन परिचय...

17वीं लोकसभा के सांसद विजय बघेल दुर्ग लोकसभा से 2019 लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए हैं। उनका जन्म 15 अगस्त 1959 को ग्राम उरला पोस्ट चरोदा जिला दुर्ग में हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. नम्मूलाल बघेल है। उनकी माता का नाम स्व. सत्यभामा बघेल है। उन्होंने बी कॉम तक की शिक्षा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय रायपुर से ग्रहण की है। विजय बघेल का विवाह 23 जून 1985 को रजनी बघेल का साथ हुआ है। उनकी पत्नी की जन्मतिथि 17 जून 1966 है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। विजय बघेल कृषि के अलावा जेसीबी का व्यवसाय करते हैं। उनका मूल निवास मकान नंबर –7 बी, सड़क–38,सेक्टर–5, भिलाई जिला दुर्ग है। विजय बघेल को खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक क्रियाकलाप एवं जन सेवा में भी रुचि है। कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी विजय बघेल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले स्वर्ण पदक और रजत पदक जीता है। विजय बघेल सामाजिक व सांस्कृतिक क्रियाकलापों में भी संलग्न रहते हैं। उन्होंने प्रदेश कुर्मी समाज के विराट सम्मेलन का आयोजन किया था। इसके अलावा वे नेत्र शिविर का भी आयोजन कर चुके हैं। सामूहिक सर्व समाज का आदर्श विवाह का आयोजन भी विजय बघेल कर चुके हैं।

Next Story