Begin typing your search above and press return to search.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में करीब 15 वर्ष के इंतजार के बाद 2018 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई थी। तमाम लुभावनी योजनाओं और राजनीति के बावजूद पार्टी सत्ता बचा नहीं पाई। नवंबर- दिसंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। सत्ता हाथ से निकलने के महज 4 महीने में ही पार्टी में उथल- पुथल मच गया है। पार्टी के नेता 5 साल तक सत्ता सुख भोगने वालों को सार्वजनिक रुप से कोस रहे हैं। आलम यह है कि सार्वजनिक मंच पर बड़े नेताओं की मौजूदी में कार्यकर्ता उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। पार्टी में भगदगड़ की स्थिति बन गई है। 4 महीने में ही कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। इसका असर लोकसभा के चुनाव प्रचार पर पड़ रहा है, संभव है कि इससे चुनाव परिणाम भी प्रभावित हो। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने एक बड़ी पहल की है।
Next Story