Raipur Liquor Sales: होली पर रायपुर वालों ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, पी गए इतने करोड़ की शराब, जानिए किस दिन हुई सबसे ज्यादा कमाई
Raipur Liquor Sales: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के मदिरा प्रेमियों ने इस बार होली पर 4 दिन के अंदर 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब गटक ली है। पिछले साल होली पर 4 दिन में रायपुर में 57 करोड़ 19 लाख रुपए की शराब बिकी थी।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
रायपुर 07 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के मदिरा प्रेमियों ने होली पर जमकर जाम छलकाए हैं, जिसके कारण पिछले साल की शराब बिक्री का रिकॉर्ड टूट गया है। जिले के मदिरा प्रेमियों ने इस बार होली पर 4 दिन के अंदर 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब गटक ली है। शासन को इस साल राजस्व के रूप में जमकर मुनाफा हुआ है।
पिछले साल की तूलना में कितनी शराब बिकी ?
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मदिरा प्रेमियों ने होली पर साल 2025 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल की तूलना में इस साल एक करोड़ रुपए की अधिक की शराब बिक्री हुई है। पिछले साल होली पर 4 दिन में रायपुर में 57 करोड़ 19 लाख रुपए की शराब बिकी थी। वहीं इस बार होली पर 4 दिन में 58 करोड़ 10 लाख 33 हजार 200 रुपए की शराब बिक्री हुई है।
1 से 5 मार्च 2026 तक कितने की शराब बिकी ?
1 मार्च 2026- 12 करोड़ 11 लाख 28 हजार 110 रुपए।
2 मार्च 2026- 15 करोड़ 94 लाख 4 हजार 40 रुपए।
3 मार्च 2026- 21 करोड़ 73 लाख 18 हजार 920 रुपए।
5 मार्च 2026- 8 करोड़ 31 लाख 82 हजार 130 रुपए।
इस तरह 4 दिनों में 58 करोड़ 10 लाख 33 हजार 200 रुपए की शराब बिकी।
शासन को राजस्व के रूप में हुआ मुनाफा
होली के अवसर पर रायपुर जिले में 4 दिनों के अंदर 58 करोड़ 10 लाख 33 हजार 200 रुपए की शराब बिक्री हुई है। ऐसे में शासन को इस साल राजस्व के रूप में जमकर मुनाफा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में रायपुर जिले में 78 देशी और विदेशी शराब की दुकानें है। त्योहारोंं के अवसर पर शराब की इन दुकानों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे शासन को राजस्व भी अधिक मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर पर 2025 की तुलना में कितनी शराब बिकी ?
बता दें कि छत्तीसगढ़ में साल 2025 की तुलना में 2026 का स्वागत जोरदार रहा। छत्तीसगढ़ में पिछले साल 31 दिसंबर और एक जनवरी को 46 और 50 करोड़ की शराब बिकी थी, इस बार थर्टी फर्स्ट को 53 करोड़ और एक जनवरी को 49 करोड़ की बिक्री हुई। दो दिन का रेवेन्यू अबकी 100 करोड़ क्रॉस कर गया याने 102 करोड़। इससे एक दिन पहले 30 दिसंबर को भी लोग 36 करोड़ की देसी और अंग्रेजी शराब गटक गए।
