Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 2 Feb: आज सस्ता हुआ सोना! निवेशकों की बिकवाली से टूटी कीमत, खरीदारी का मौका? जानें अपने शहर का तजा रेट

Gold Rate Today 2 February: राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर 160720 प्रति 10 ग्राम पहुंचा, मुंबई 160570. जानें आज 22K–24K गोल्ड के ताजा भाव और चांदी की कीमत.

Gold Rate Today 2 Feb: आज सस्ता हुआ सोना! निवेशकों की बिकवाली से टूटी कीमत, खरीदारी का मौका? जानें अपने शहर का तजा रेट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026: सोने की कीमतों में आज हल्की नरमी देखने को मिली है। 2 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि वीकली बेसिस पर सोने की कीमतों में अब भी मजबूती बनी हुई है। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड 320 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 300 रुपये महंगा हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। जानकारों के मुताबिक, कमजोर वैश्विक रुझान, डॉलर में मजबूती और निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में यह हल्की गिरावट देखने को मिली है।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,60,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट देखने को मिल रहे हैं, जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,60,570 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: 22 कैरेट – 1,47,340 | 24 कैरेट – 1,60,720
  • मुंबई: 22 कैरेट – 1,47,190 | 24 कैरेट – 1,60,570
  • अहमदाबाद: 22 कैरेट – 1,47,240 | 24 कैरेट – 1,60,620
  • चेन्नई: 22 कैरेट – 1,47,190 | 24 कैरेट – 1,60,570
  • कोलकाता: 22 कैरेट – 1,47,190 | 24 कैरेट – 1,60,570
  • हैदराबाद: 22 कैरेट – 1,47,190 | 24 कैरेट – 1,60,570
  • जयपुर: 22 कैरेट – 1,47,340 | 24 कैरेट – 1,60,720
  • भोपाल: 22 कैरेट – 1,47,240 | 24 कैरेट – 1,60,620
  • लखनऊ: 22 कैरेट – 1,47,340 | 24 कैरेट – 1,60,720
  • चंडीगढ़: 22 कैरेट – 1,47,340 | 24 कैरेट – 1,60,720

चांदी की कीमत में भी नरमी जारी

चांदी की कीमतों में भी गिरावट का दौर जारी है। 2 फरवरी की सुबह चांदी का भाव 3,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि, बीते एक सप्ताह में चांदी अब भी करीब 15,000 रुपये मजबूत हुई है। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर चला गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों की रणनीति के आधार पर आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story