Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today In India: गणतंत्र दिवस पर सोना-चांदी फिसले, दिल्ली में गोल्ड मुंह के बल गिरा, जानिए अपने शहर का तजा रेट

Gold Rate Today In India: 26 जनवरी को अमेरिका-यूरोप तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 10 सस्ता, चांदी 100 गिरी।

Gold Rate Today In India: गणतंत्र दिवस पर सोना-चांदी फिसले, दिल्ली में गोल्ड मुंह के बल गिरा, जानिए अपने शहर का तजा रेट
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today In India (26 January): अमेरिका और यूरोप के बीच भू-राजनीतिक तनाव में नरमी की उम्मीदों का असर आज गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को घरेलू सर्राफा बाजार में दिखा। एक दिन की स्थिरता के बाद सोने और चांदी दोनों के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

सोना आज क्यों टूटा?

दिल्ली में आज:

  • 24 कैरेट गोल्ड ₹10 सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम ₹1,60,040
  • 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 गिरकर ₹1,47,040 पर आ गया

हालांकि, इससे पहले 19 से 25 जनवरी के बीच सोने ने मजबूत तेजी दिखाई थी। इस दौरान:

  • 24 कैरेट गोल्ड ₹16,480 प्रति 10 ग्राम तक चढ़ा
  • 22 कैरेट गोल्ड ₹15,100 तक मजबूत हुआ

यानी, आज की गिरावट को तेज उछाल के बाद हल्की मुनाफावसूली के तौर पर देखा जा रहा है।

आज के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (₹ / 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट

  • दिल्ली ₹1,60,040 ₹1,47,040 ₹1,20,330
  • मुंबई ₹1,60,250 ₹1,46,890 ₹1,20,180
  • कोलकाता ₹1,60,250 ₹1,46,890 ₹1,20,180
  • चेन्नई ₹1,59,480 ₹1,47,490 ₹1,22,990
  • बेंगलुरु ₹1,60,250 ₹1,46,890 ₹1,20,180
  • हैदराबाद ₹1,60,250 ₹1,46,890 ₹1,20,180
  • लखनऊ ₹1,60,040 ₹1,47,040 ₹1,20,330
  • पटना ₹1,60,300 ₹1,46,940 ₹1,20,230
  • जयपुर ₹1,60,040 ₹1,47,040 ₹1,20,330
  • अहमदाबाद ₹1,60,300 ₹1,46,940 ₹1,20,230

चांदी भी फिसली, लेकिन रैली अब भी चर्चा में

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी आज ₹100 प्रति किलो सस्ती हुई।

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता: ₹3,34,900 प्रति किग्रा
  • चेन्नई: ₹3,64,900 प्रति किग्रा (सबसे महंगी)

गौरतलब है कि 19 से 25 जनवरी के बीच चांदी ने उतार-चढ़ाव के साथ करीब ₹40,000 प्रति किलो की बड़ी छलांग लगाई थी। ऐसे में आज की गिरावट को बाजार विशेषज्ञ थोड़ा ठहराव मान रहे हैं।

चांदी ने निवेशकों को क्यों चौंकाया?

विशेषज्ञों के मुताबिक मजबूत रिटेल डिमांड, मोमेंटम आधारित निवेश, फिजिकल मार्केट में सप्लाई की तंगी इन कारणों से चांदी ने सोने से भी तेज रफ्तार दिखाई। सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने को मजबूती मिली और उसका सीधा फायदा चांदी को भी मिला।

हालांकि कुछ विशेषज्ञ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। StoneX की एनालिस्ट रोना ओ’कॉनेल का कहना है कि चांदी की मौजूदा तेजी आकर्षक जरूर है, लेकिन कमजोरी के संकेत मिलते ही गिरावट तेज हो सकती है।

निवेशकों के लिए संकेत

  • शार्ट टर्म में उतार-चढ़ाव संभव
  • लंबी अवधि के निवेशक जल्दबाज़ी से बचें
  • खरीदारी से पहले कीमतों की पुष्टि ज़रूरी

डिस्क्लेमर:

NPG News पर दिए गए विचार एक्सपर्ट्स के निजी हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसकी ज़िम्मेदारी नहीं लेता। किसी भी निवेश से पहले सर्टिफाइड फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर लें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story