Begin typing your search above and press return to search.

Union Budget 2026 Live Updates: हाई-स्पीड ट्रेन से हेल्थकेयर तक बड़ा ऐलान, निर्मला सीतारमण ने खोला विकास का पिटारा, जानिए किसानों और मिडिल क्लास को क्या-क्या मिला?

Union Budget 2026 Live Updates: देश का केंद्रीय बजट आज पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी।

Union Budget 2026 Live Updates:  निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट 2026, जानें सभी बड़ी अपडेट्स
X
By Ragib Asim

Union Budget 2026 Live Updates: आज 1 फरवरी, 2026 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट पेश कर रही हैं। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो गई। क्या इस बार केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का तोहफा मिलेगा? क्या इनकम टैक्स स्लैब में मिडिल क्लास को राहत मिलेगी? या फिर आम आदमी को महंगाई का झटका लगेगा। इन सभी सवालों के जवाब आपको NPG पर मिलेंगे। पल-पल की ताजा अपडेट्स, विशेषज्ञों की राय और बजट भाषण की हर बारिकियों को जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…



Live Updates

  • 1 Feb 2026 12:12 PM IST

    Aam Budget 2026 Update : नौकरियों, लोकल ग्रोथ के लिए टूरिज्म पर फोकस

    बजट में युवाओं की नौकरियों और लोकल ग्रोथ के लिए टूरिज्म पर फोकस किया गया है। बजट में रोजगार और विकास की अपनी रणनीति में टूरिज्म को केंद्र में रखा है। इसके तहत रोजगार सृजन, विदेशी मुद्रा आय और स्थानीय आर्थिक विकास में इसकी भूमिका पर फोकस किया गया है। सरकार ने पूरे भारत में इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए संस्था निर्माण, कौशल विकास, डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन और इको-टूरिज्म पहलों का मिश्रण पेश किया है।

  • 1 Feb 2026 12:11 PM IST

    Budget Live Updates : नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल से होगा लागू

    वित्त मंत्री ने बजट भाषण में नए इनकम टैक्स एक्ट को इसी साल से लागू करने की बात कही है। वित्त मंत्री ने टैक्स फॉर्म को आसान करने की बात कही है। इसमें दंड की जगह टैक्स देकर छूट सकते हैं। इसमें मुकदमेबाजी को कम करने के लिए कदम उठाया गया है। साथ ही अघोषित आय एक करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है। 31 जुलाई तक आईटी रिटर्न फाइल कर सकेंगे।

  • 1 Feb 2026 12:10 PM IST

    बजट 2026 LIVE: अपग्रेड होंगे जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

    वित्त मंत्री ने हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला अस्पतालों का अपग्रेड किया जाएगा और ट्रॉमा सेंटर की संख्या बढ़ेगी। 

  • 1 Feb 2026 12:09 PM IST

    बजट 2026 LIVE: छोटे शहरों में विकसित होंगे 'कॉर्पोरेट मित्रों' कैडर

    वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार टियर 2 और टियर 3 के शहरों में लघु एवं मध्यम उद्यमों की सहायता के लिए 'कॉर्पोरेट मित्रों' का कैडर विकसित करेगी।

  • 1 Feb 2026 12:05 PM IST

    Budget Live Updates : लखपति दीदी कार्यक्रम का होगा विस्तार

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट 2026 में लखपति दीदी कार्यक्रम की सफलता को आगे बढ़ाया गया है। इसके तहत सरकार महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड आजीविका से एंटरप्राइज मालिक बनने में मदद करने की योजना बना रही है। साथ ही क्लस्टर-लेवल फेडरेशन के भीतर कम्युनिटी-ओन्ड रिटेल आउटलेट के तौर पर सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर मार्ट स्थापित किए जाएंगे। इन मार्ट को बेहतर और इनोवेटिव फाइनेंसिंग के ज़रिए सपोर्ट किया जाएगा। इससे महिलाएं एंटरप्रेन्योरशिप में अगला कदम उठा सकेंगी।

  • 1 Feb 2026 12:02 PM IST

    Budget Live Updates : कॉर्पोरेट बॉन्ड पर टोटल रिटर्न स्वैप होगा पेश

    वित्त मंत्री ने कहा कहा कि कॉर्पोरेट बॉन्ड पर टोटल रिटर्न स्वैप पेश किए जाएंगे। म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को बढ़ावा देने के लिए, मौजूदा अमृत योजना के आधार पर, ₹1,000 करोड़ से अधिक के एक बॉन्ड जारी करने पर बड़े शहरों को ₹100 करोड़ का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

  • 1 Feb 2026 12:02 PM IST

    बजट 2026 LIVE: पढ़ाई, नौकरी से लेकर बिजनेस तक, उच्च स्तरीय स्थायी समिति के गठन का प्रस्ताव

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं 'शिक्षा से रोजगार और उद्यम' के क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव रखती हूं, जो विकसित भारत के मुख्य चालक के रूप में सेवा क्षेत्र पर केंद्रित उपायों की सिफारिश करेगी। इससे हम 2047 तक सेवाओं में 10 परसेंट वैश्विक हिस्सेदारी के साथ वैश्विक नेता बन सकेंगे।

  • 1 Feb 2026 11:52 AM IST

    केंद्रीय बजट 2026 Update : निवेश आकर्षित करने का सरकार का प्लान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाष में निवेश आकर्षित करने के लिए कॉर्पोरेट और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजारों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश को भारत की बदलती आर्थिक प्राथमिकताओं के साथ जोड़ने के लिए, सरकार कॉर्पोरेट बॉन्ड इंडेक्स पर फंड और डेरिवेटिव तक पहुंच के साथ एक मार्केट-मेकिंग फ्रेमवर्क पेश करके कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार को मजबूत करने की योजना बना रही है।

  • 1 Feb 2026 11:50 AM IST

    Union Budget 2026 LIVE: देश में खुलेंगे 3 नए आयुर्वेद एम्स

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 3 नए आयुर्वेद एम्स खुलेंगे। इसके अलावा, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना भी होगी।

  • 1 Feb 2026 11:48 AM IST

    केंद्रीय बजट 2026 : बजट भाषण की अब तक की बड़ी बातें

    • 1. 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
    • 2. बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये
    • 3. शुगर कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती
    • 4. बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे
    • 5. शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रति वर्ष 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
    • 6. 20 नए जल मार्ग बनाने की तैयारी
    • 7. 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनाए जाएंगे
    • 8. 3 केमिकल पार्क का निर्माण किए जाएंगे
    • 9. SME के लिए 10,000 करोड़ रुपये
    • 10. महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story