Begin typing your search above and press return to search.

8th Pay Commission: कर्मचारियों को लगा जैकपॉट! 8वां वेतन आयोग कब होगा लागू? सरकार ने संसद में बता दिया टाइमलाइन, जानिए कब से आएगा बढ़ा हुआ पैसा?

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर संसद में सरकार ने दी जानकारी। जानें 8th Pay Commission की टाइमलाइन, रिपोर्ट कब आएगी और लागू होने में कितना समय लग सकता है।

8th Pay Commission: कर्मचारियों को लगा जैकपॉट! 8वां वेतन आयोग कब होगा लागू? सरकार ने संसद में बता दिया टाइमलाइन, जानिए कब से आएगा बढ़ा हुआ पैसा?
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 11 Feb 2026। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर संसद में उठे सवालों के बीच सरकार ने इसकी मौजूदा हालत और टाइमलाइन पर जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि आयोग का गठन औपचारिक रूप से किया जा चुका है और उसे अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।

देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में संसद में यह सवाल पूछा गया कि आयोग किन मुद्दों की समीक्षा करेगा और उसकी सिफारिशें कब तक लागू हो सकती हैं।

संसद में क्या पूछा गया?

सांसदों ने सरकार से आयोग की मौजूदा स्थिति, काम के दायरे (scope) और रिपोर्ट जमा करने की टाइमलाइन पर जानकारी मांगी थी। खास तौर पर पूछा गया कि पे स्केल, भत्तों (allowances) और पेंशन स्ट्रक्चर में संभावित बदलावों पर क्या रोडमैप है और कर्मचारियों को इसका लाभ कब तक मिल सकता है।

सरकार का क्या जवाब रहा?

वित्त मंत्रालय की ओर से राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8वें सेंट्रल पे कमीशन के गठन के लिए 3 नवंबर 2025 को प्रस्ताव (resolution) अधिसूचित किया जा चुका है। सरकार के अनुसार आयोग को केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों, पेंशन और दूसरे सेवा शर्तों की समीक्षा करने का टीम बना दी गई है। आयोग को अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर सिफारिशें देने का समय दिया गया है। हालांकि सरकार ने अभी तक किसी अंतरिम रिपोर्ट, चरणबद्ध लागू करने की योजना या इम्प्लीमेंटेशन डेट का जिक्र नहीं किया है।

कब तक आ सकती है रिपोर्ट?

चूंकि आयोग नवंबर 2025 में अधिसूचित हुआ था और उसे 18 महीने की समयसीमा दी गई है, ऐसे में उसकी रिपोर्ट 2027 में आने की संभावना है जब तक कि प्रोसेस में तेजी नहीं लाई जाती। रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार सिफारिशों को लागू करने पर अंतिम फैसला लेगी। आम तौर पर वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए अलग से कैबिनेट की मंजूरी ली जाती है।

किन पर पड़ेगा असर?

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का सीधा असर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स पर पड़ेगा। इसमें बेसिक पे, फिटमेंट फैक्टर, भत्तों और पेंशन से जुड़े ढांचे में बदलाव शामिल हो सकते हैं। हालांकि इन पहलुओं पर अंतिम फैसला आयोग की रिपोर्ट के बाद ही होगा।

फिलहाल सरकार ने यह कह दिया है कि आयोग काम शुरू कर चुका है और तय समय में अपनी सिफारिशें सौंपेगा। लागू होने की सटीक तारीख रिपोर्ट और उसके बाद सरकारी मंजूरी पर निर्भर करेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story