Begin typing your search above and press return to search.

8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए अलर्ट! सरकार ने मांगी 8वें वेतन आयोग पर आपकी राय, वेबसाइट लाइव; जानें कैसे भेजें फीडबैक

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के लिए सरकार ने 8cpc.gov.in वेबसाइट लॉन्च की। जानें कौन दे सकता है सुझाव और MyGov पोर्टल के जरिए फीडबैक कैसे भेजें?

8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए अलर्ट! सरकार ने मांगी 8वें वेतन आयोग पर आपकी राय, वेबसाइट लाइव; जानें कैसे भेजें फीडबैक
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 11 फरवरी । केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर कर्मचारियों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ लाइव कर दी गई है। आयोग बेहतर और फैक्ट-बेस्ड सिफारिशें तैयार करने के लिए स्ट्रक्चर्ड Questionnaire के जरिए इनपुट जुटा रहा है।

सरकार ने कहा है कि जवाब देने वालों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी। सभी फीडबैक का विश्लेषण एग्रीगेट नॉन-एट्रिब्यूटेबल बेसिस पर किया जाएगा, यानी किसी व्यक्ति या संस्था का नाम रिपोर्ट में नहीं जोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि 8वें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी 2025 में की गई थी। इसके बाद 3 नवंबर को वित्त मंत्रालय ने इसे ऑफिसियल रूप से अधिसूचित किया था। सरकार पहले ही टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे चुकी है। आयोग को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, पेंशन और दूसरे भत्तों में संशोधन से जुड़ी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।

8th Pay Commission की वेबसाइट क्या है?

8th CPC की आधिकारिक वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ के जरिए मंत्रालयों, विभागों, केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्ससुझाव मांगे जा रहे हैं। वेबसाइट पर कहा गया है कि 8वां सेंट्रल पे कमीशन बेहतर जानकारी के लिए विचार, राय और इनपुट आमंत्रित करता है। इसके लिए MyGov.in पोर्टल पर 18 सवालों वाला प्रश्नावली (questionnaire) उपलब्ध कराया गया है, ताकि जवाब स्ट्रक्चर्ड तरीके से मिल सकें।

कौन दे सकता है सुझाव?

सरकार के अनुसार मिनिस्ट्री और डिपार्टमेंट, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनर्स, न्यायिक अधिकारी, कोर्ट स्टाफ, रेगुलेटरी बॉडी के सदस्य, वर्तमान या सेवानिवृत्त कर्मचारी, रिसर्चर, शिक्षाविद, एसोसिएशन और यूनियन आदि अपने सुझाव दे सकते हैं।

फीडबैक कैसे भेजें?

जो लोग या संगठन अपनी सिफारिशें देना चाहते हैं वे MyGov पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के जरिए प्रश्नावली भर सकते हैं: https://www.mygov.in/mygov-survey/8th-central-pay-commission-questionnaire/

इसके लिए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से लॉगिन/साइन अप करना होगा। लॉगिन के बाद 6 अंकों का OTP दर्ज करके प्रश्नावली को जवाब देना होगा। सरकार ने साफ किया है कि केवल MyGov पोर्टल के जरिए भेजे गए जवाबों पर ही विचार किया जाएगा। कागज पर लिखित, ईमेल या PDF के जरिए भेजे गए सुझाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का असर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स पर पड़ेगा, इसलिए सरकारी कर्मचारियों के लिए यह प्रोसेस अहम माना जा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story