Begin typing your search above and press return to search.

कितने अमीर हैं बांग्लादेश के नए PM: PM तारिक रहमान को कितनी मिलेगी ताकत, वेतन क्या होगा?

Bangladesh PM Salary: बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान ने बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, तो चलिए जानते हैं कि बांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान कितने अमीर हैं और उनका वेतन क्या होगा?

bangladesh PM SALARY
X

फोटो- इंटरनेट, ए़डिट- NPG.NEWS

By Chitrsen Sahu

बांग्लादेश को अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया है। 12 फरवरी को हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) को जीत दिलाने वाले तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना गया है, जिसके बाद तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। क्या आप जानते हैं कि तारिक रहमान कितने अमीर है और अब उन्हें कितना वेतन मिलेगा अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं।

कब हुआ 13वां संसदीय चुनाव?

बता दें कि बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 में 13वां संसदीय चुनाव हुआ। BNP चेयरमैन तारिक रहमान के नेतुत्व में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) ने 297 में से 209 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की है, जबकि जमात ए इस्लामी सिर्फ 68 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। मंगलवार को तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना गया है।

प्रधानमंत्री सहित मंत्रिमंडल ने ली शपथ

मंगलवार को ढाका में स्थित संसद भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जहां राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। इसी के साथ ही मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई गई। इसमें विदेश मंत्री- डॉ खलीलुप रहमान, गृहमंत्री- सलाहुद्दीन अहमद, वित्त और प्लानिंग मंत्री- डॉ अमीर खसरू महसूद और विदेश राज्य मंत्री- शमा ओबैद शामिल है।

कौन है तारिक रहमान?

तारिक रहमान का जन्म 20 नवंबर 1965 को ढाका में हुआ। वे बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति और BNP के संस्थापक जिया-उर-रहमान तथा पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। उन्होंने ढाका के BAF शाहीन कॉलेज से पढ़ाई की और बाद में ढाका विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग में दाखिला लिया। 1980 के दशक में वे सक्रिय राजनीति से जुड़े।

तारिक रहमान ने राजनीति में एंट्री कब ली?

1988 में वे BNP की गावतली उपजिला यूनिट के सदस्य बने और औपचारिक रूप से पार्टी से जुड़ गए। 1991 के संसदीय चुनाव में खालिदा जिया ने पांच सीटों से चुनाव लड़ा था। उस अभियान की जिम्मेदारी तारिक ने संभाली थी। 2002 में उन्हें पार्टी का वरिष्ठ संयुक्त महासचिव बनाया गया। 2009 से 2016 तक वे वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। 2018 से वे BNP के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संगठन संभाल रहे थे। पार्टी के अंदरूनी ढांचे को मजबूत करने और युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है।

कितने अमीर हैं बांग्लादेश के नए PM

अगर आपके भी मन में ये सवाल आ रहा है कि बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान कितने अमिर है, तो चलिए जानते हैं। बता दें कि तारिक रहमान ने अपनी संपत्ति का विवरण चुनाव आयोग के हलफनामे में जमा कराया है उसी चुनावी हलफनामे के मुताबिक, बैंक बैलेंस, फिक्स डिपॉजिट, शेयर और अंचल मिलाकर तारिक रहमान 1.97 करोड़ बांग्लादेशी टका यानी कि भारत करेंसी में 1.48 करोड़ के मालिक है।

बांग्लादेश के नए PM को कितना वेतन मिलेगा?

बता दें कि बांग्लादेश में प्रधानमंत्री का वेतन प्रधानमंत्री वेतन और विशेषाधिकारी अधिनियम के तहत निर्धारित है। 2016 में इसमें संशोधन किया गया था और वेतन के साथ ही भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में प्रधानमंत्री को हर महीने 1 लाख 15 हजार टका वेतन दिया जाता है। इसके अलावा 1 लाख का मासिक मकान किराया और 3 हजार टका दैनिक भत्ता भी दिया जाता है। वेतन सहित भत्ता को अगर मिलाकर देखा जाए, तो प्रधानमंत्री को हर महीने साढ़े 3 लाख टका तक की राशी मिलती है।

Next Story