Begin typing your search above and press return to search.

IAS News: PMO और DOPT डेपुटेशन से अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ लौट रहे IAS रोहित यादव और रजत कुमार, मिलेगी अहम जिम्मेदारी!...

IAS News: छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईएएस सेंट्रल डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। सितंबर फर्स्ट वीक में दोनों अफसर ज्वाईनिंग देंगे। इनमें रोहित यादव प्रधानमंत्री कार्यालय में ज्वाइंट सिकरेट्री थे तो रजत कुमार डीओपीटी में।

IAS News: PMO और DOPT डेपुटेशन से अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ लौट रहे IAS रोहित यादव और रजत कुमार, मिलेगी अहम जिम्मेदारी!...
X
By Gopal Rao

IAS News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर डॉ0 रोहित यादव और रजत कुमार अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। रोहित 2017 में दिल्ली गए थे और रजत 2018 में। दोनों आईएएस भारत सरकार से रिलीव हो चुके हैं। रजत कुमार पांच सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे और उसी दिन मंत्रालय में ज्वाइनिंग देंगे। रोहित भी अगले हफ्ते लौट रहे हैं, मगर उनकी ज्वाइनिंग डेट की जानकारी अभी नहीं मिली है। खास बात यह है कि दोनों भारत सरकार में ऐसी पोस्टिंग करके लौट रहे हैं, जहां काम करना हर आईएएस का एक सपना होता है। रोहित सबसे ताकवर पीएमओ में पोस्टेड थे तो रजत केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग याने डीओपीटी में। डीओपीटी पूरे देश की ब्यूरोक्रेसी का हिसाब-किताब रखता है।

दोनों स्पेशल सिकरेट्री टू सीएम

रोहित और रजत रिजल्ट देने वाले आईएएस माने जाते हैं। दोनों रमन सिंह सरकार के दौरान स्पेशल सिकरेट्री टू सीएम रह चुके हैं। रोहित 2017 में स्टील मिनिस्ट्री में डेपुटेशन पर दिल्ली गए थे। वहां से उनका पीएमओ में पोस्टिंग मिल गई। इसी तरह रजत सेंसस में थे मगर बाद में भारत सरकार ने उनके काम को देखकर डीओपीटी में पोस्ट कर दिया। रोहित सरगुजा और रायपुर के कलेक्टर रहने के बाद लंबे समय तक नगरीय प्रशासन विभाग में रहे। वहीं, रजत कुमार बीजापुर और कोरबा के कलेक्टर रहे। इसके बाद डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस भी। बाद में उन्हें सीएम सचिवालय में पोस्टिंग मिल गई।

अच्छी पोस्टिंग!

दोनों आईएएस अफसरों को उनके अनुभवों का लाभ लेने राज्य सरकार अच्छभ् पोस्टिंग दे सकती है। पीएमओ में रोहित देश भर के इंफ्रास्ट्रक्चर देखते थे। इसका लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा। वहीं रजत की छबि प्रशासनिक पकड़ वाले रिजल्ट देने वाले अधिकारी की है।

जानिये कौन हैं रोहित यादव और रजत कुमार...

IAS Rohit Yadav Biography in Hindi: आईएएस रोहित यादव छत्तीसगढ़ कैडर के 2002 बैच के आईएएस है। वे मूलतः उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई के बाद यूपीएससी की तैयारी की। रोहित यादव छत्तीसगढ़ में विभिन्न पदों पर रहने के बाद 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं l इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली है। वर्तमान में वे प्रधानमंत्री कार्यालय यानि पीएमओ में संयुक्त सचिव है। आइए जानते हैं उनके बारे में....

IAS Rajat Kumar Biography in Hindi: आईएएस रजत कुमार छत्तीसगढ़ कैडर 2005 बैच के आईएएस है। ग्रेजुएशन करने के बाद वे आईएएस बने है। छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण पदों में रहने के अलावा वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर डीओपीटी में संयुक्त सचिव है। आइए जानते हैं उनके बारे में...



Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story