Begin typing your search above and press return to search.

IAS Rajat Kumar Biography in Hindi: आईएएस रजत कुमार का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस रजत कुमार?

IAS Rajat Bansal Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– रजत कुमार छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईएएस है। वह छत्तीसगढ़ में संचालक जनसंपर्क समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। केंद्र में जनगणना निदेशक रहने के अलावा वर्तमान में डीओपीटी में जॉइंट सेक्रेटरी है।

IAS Rajat Kumar Biography in Hindi: आईएएस रजत कुमार का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस रजत कुमार?
X

IAS Rajat Kumar

By Gopal Rao

( IAS Rajat Bansal Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। आईएएस रजत कुमार छत्तीसगढ़ कैडर 2005 बैच के आईएएस है। ग्रेजुएशन करने के बाद वे आईएएस बने है। छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण पदों में रहने के अलावा वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर डीओपीटी में संयुक्त सचिव है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

जन्म और शिक्षा:–

आईएएस रजत कुमार छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मूलतः तमिलनाडु राज्य के रहने वाले है। उनका जन्म 18 जून 1982 को हुआ है। रजत कुमार ने बीए करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की है।

प्रोफेशनल कैरियर:–

रजत कुमार ने बीए के बाद यूपीएससी 2004 निकाला है। उन्हें 2005 बैच व छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ है। रजत कुमार ने 22 अगस्त 2005 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की है। रजत कुमार रायपुर जिला पंचायत सीईओ, एनआरडीए के सीईओ रहने के अलावा बीजापुर व कोरबा के कलेक्टर रहे हैं। सर्व शिक्षा अभियान के संचालक, संचालक जनसंपर्क, डायरेक्ट एवं डिप्टी सेकेट्री विमानन के साथ संचालक समाज कल्याण विभाग रहे हैं। इसके आलावा सीएम सचिवालय में भी पदस्थ रहे। सीएम सचिवालय में मुख्यमंत्री के उप सचिव रहे।

रजत कुमार मई 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए है। वे जिस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए उस समय संचालक समाज कल्याण के पद पर थे। उन्हें केंद्र में जनगणना निदेशक के पद पर तीन वर्ष के लिए पोस्टिंग मिली थी। रजत कुमार केंद्र में एडिशनल सेक्रेटरी भी इम्पेंनल हो चुके हैं। वर्तमान में उनकी पदस्थापना केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर है।

हावर्ड स्कूल से भी किया अध्ययन:–

रजत कुमार का चयन इंग्लैंड की हावर्ड कैनेडी स्कूल के फेलो प्रोग्राम के लिए भी हुआ था। 2005 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के रजत ने एडवर्ड एस मेसन प्रोग्राम के तहत लोकतंत्र का कोर्स हावर्ड स्कूल से किया है। रजत इस पाठयक्रम के लिए हावर्ड जाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले अधिकारी हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story