Begin typing your search above and press return to search.

CM भूपेश ने सभी रेंज के नए IG और DIG की ली बैठक...जुआ-सट्टा, गुंडे-बदमाशों और ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश

CM भूपेश ने सभी रेंज के नए IG और DIG की ली बैठक...जुआ-सट्टा, गुंडे-बदमाशों और ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षको की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने गुंडों बदमाशों, सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इन पर कड़ाई से प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के महानिरीक्षकों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तृत और गहन समीक्षा करेंगे।

कलेक्‍टर और डिप्‍टी कलेक्‍टरों का ट्रांसफर, आज जारी हो सकती है सूची, जानिए कौन- कौन से जिले हो सकते हैं प्रभावित

Collector Transfer रायपुर। विधानसभा चुनाव का समय जैसे- जैसे करीब आ रहा है प्रदेश में चुनावी तबादले तेज हो गए हैं। एक दिन पहले पुलिस महकमे में बड़े स्‍तर पर फेरबदल किया गया है। अब आज आईएएस और राज्‍य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अफसरों का नंबर लग सकता है। आईएएस के ट्रांसफर में कुछ जिलों के कलेक्‍टर बदलने की तैयारी है। इसका मंत्रालय और संचालनालय स्‍तर पर भी असर पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

NPG की खबर पर मुहर: प्रदेश में अब 8 पुलिस रेंज, चार IG का हुआ ट्रांसफर, NPG ने दो दिन पहले ही बता दिया था

रायपुर। खबरों के मामले में NPG न्यूज ने फिर एक बार अपनी विश्वनीयता साबित की है। NPG न्यूज ने सबसे पहले बता दिया था कि राज्य में दो नए पुलिस रेंज बनाने की तैयारी चल रही है। रायगढ़ और राजनांदगांव बनेगा नया नया पुलिस रेंज। इसके अलावा चार आईजी के भी ट्रांसफर होंगे। और यह समाचार अक्षरशः सही साबित हुआ। इस खबर में NPG न्यूज ने पहले ही बता दिया था की राजनांदगांव और रायगढ़ को नया पुलिस रेंज बनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

CG IPS ट्रांसफर: दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा रेंज के IG बदले... राज्य शासन ने 6 आईपीएस अफसरों की जारी की लिस्ट...देखें नाम

रायपुर। राज्य शासन ने 6 महानिरीक्षक के तबादले जारी किये है। जारी लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर...

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story