Begin typing your search above and press return to search.

CG Transfer Order: बिलासपुर हाई कोर्ट ने दो ज्यूडिशियल अफसरों का प्रमोशन के बाद किया तबादला, देखें आदेश...

CG Transfer Order: बिलासपुर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के विनोद कुजुर ने लोवर ज्यूडिशियल सर्विस के तीन ज्यूडिशियल अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। तीनों ज्यूडिशियल अफसरों को पदोन्नति दी गई है। प्रमोशन के साथ ही डेपुटेशन के आदेश जारी किए गए हैं।

CG Transfer Order:  बिलासपुर हाई कोर्ट ने दो ज्यूडिशियल अफसरों का प्रमोशन के बाद किया तबादला, देखें आदेश...
X

Bilaspur High Court- NPG News

By Radhakishan Sharma

CG Transfer Order: बिलासपुर। लोवर ज्यूडिशिल सर्विस के तीन ज्यूडिशियल अफसरों को पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति के बाद तीनों ज्यूडिशियल अफसरों को डेपुटेशन पर तबादला किया गया है। बिलासपुर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के विनोद कुजुर ने तबादला आदेश जारी किया है।

रजिस्ट्रार जनरल कुजुर द्वारा जारी आदेश में सिविल जज सीनियर डिवीजन रुपाली अग्रवाल जो प्रथम सिविल जज के रूप में कटघोरा पदस्थ थीं , उन्हें इसी पद पर सूरजपुर जिले में सूरजपुर कोर्ट का अतिरिक्त जज सीनियर डिविजन नियुक्त किया गया है।लोवर ज्यूडिशियल सर्विस के अंतर्गत पदस्थ दो सिविल जजों को (जूनियर डिवीजन) प्रतिनियुक्ति पर राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पदस्थ किया गया है। पार्थ तिवारी को उप सचिव छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर व मनोज कुमार कुशवाहा को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के लिए पदस्थापना आदेश जारी किया है। डेपुटेशन के साथ ही जूनियर डिवीजन से सीनियर डिवीजन में पदोन्नति दी गई है।





Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story