Begin typing your search above and press return to search.

बीजेपी का बुरा हाल : 27 में से 20 जिला पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा…. 7 जिलों में ही बीजेपी को मिली जगह…. राजधानी सहित अधिकांश बड़े जिलों से बीजेपी बाहर … देखिये पूरी सूची- कौन कहां जीता

बीजेपी का बुरा हाल : 27 में से 20 जिला पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा…. 7 जिलों में ही बीजेपी को मिली जगह…. राजधानी सहित अधिकांश बड़े जिलों से बीजेपी बाहर … देखिये पूरी सूची- कौन कहां जीता
X
By NPG News

रायपुर 14 फरवरी 2020। छत्तीसगढ़ में भाजपा का बुरा वक्त पीछा नहीं छोड़ रहा है। विधानसभा चुनाव से लेकर उपचुनाव और निकाय से लेकर पंचायत तक के हर चुनाव में बीजेपी चारों खाने चित हुई है। यहां तक की जिन इलाकों में सालों तक बीजेपी की सल्तनत थी, वो सल्तनत भी कांग्रेस ने लूट ली।

राजधानी के जिला पंचायत में कांग्रेस का कब्जा….अंबिकापुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित 20 से ज्यादा जिलों में कांग्रेस की जीत… देखिये किन-किन जिला पंचायतों में कांग्रेस को मिली जीत

सभी 11 निगमों में महापौर पद बीजेपी से छिनने के बाद अब पंचायत चुनाव के 20 जिलों में भी कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कमाल की बात ये है कि मौजूदा 28 में से जिन 27 जिलों में चुनाव हुए थे, उनमें से 20 जिलों में कांग्रेस और सिर्फ 7 जिलों में बीजेपी का कब्जा हो पाया।

कांग्रेस इस कामयाबी के बाद जहां जश्न में डूबी है तो वहीं बीजेपी प्रशासनिक दुरूपयोग का आरोप लगा रही है। राजनांदगांव और बस्तर को छोड़ दें तो अधिकांश बड़े जिलों में कांग्रेस का ही कब्जा है। राजधानी रायपुर के अलावे बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर सहित तमाम हाईप्रोफाइल जिलों में कांग्रेस की ही सरकार है। वहीं भाजपा के खाते में बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, कवर्धा जैसे जिले आये हैं।

राजधानी के जिला पंचायत में कांग्रेस का कब्जा….अंबिकापुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित 20 से ज्यादा जिलों में कांग्रेस की जीत… देखिये किन-किन जिला पंचायतों में कांग्रेस को मिली जीत

जीत का श्रेय मोहन मरकाम ने अपने कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा है कि कांग्रेस की ये जीत बताती है कि भूपेश बघेल की सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है। वहीं 15 सालों तक जिसने छत्तीसगढ़ को खोखला किया, उसे जनता ने सिरे से नकार दिया है।

कबीरधाम, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा में जिला पंचायतों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, जबकि दंतेवाड़ा में मतगणना के परिणाम बराबर आने के बाद टॉस के जरिए चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को जीत हासिल हुई।

ये बने हैं जिला पंचायत अध्यक्ष

1.रायपुर- डोमेश्वरी वर्मा (कांग्रेस)

2.धमतरी- कांति सोनवानी (कांग्रेस)

3.महासमुंद- उषा पटेल (कांग्रेस)

4.बलौदाबाजार- राकेश वर्मा (कांग्रेस)

5.दुर्ग- शालिनी यादव (कांग्रेस)

6.राजनांदगांव- गीता घासी साहू (भाजपा)

7.बेमेतरा- सुनीता हीरालाल साहू (भाजपा)

8.कबीरधाम- सुशीला रामकुमार भट्ट (भाजपा) निर्विरोध।

9.मुंगेली- लेखनी सोनू चंद्राकर (कांग्रेस)

10.बिलासपुर- अरूण सिंह चौहान (कांग्रेस)

11.कोरबा- शिवकला कंवर (कांग्रेस)

12.जांजगीर चांपा- यनिता यशवंत चंद्रा (कांग्रेस)

13.रायगढ़- निराकार पटेल (कांग्रेस)

14.जशपुर- रायमुनि भगत (भाजपा)

15. सरगुजा/अंबिकापुर- मधु सिंह (कांग्रेस)

16. सूरजपुर- राजकुमारी मरावी (कांग्रेस)

17. कोरिया- रेणुका सिंह (भाजपा)

18.बलरामपुर-निशा नेताम (भाजपा) निर्विरोध

19.बालोद- सोना देवी (कांग्रेस)

20.कांकेर- हेमंत ध्रुव (कांग्रेस)

21.जगदलपुर (बस्तर)- वेदवती कश्यप (भाजपा)

22.नारायणपुर- श्यामबती नेताम (कांग्रेस) निर्विरोध।

23.गरियाबंद- स्मृति नीरज ठाकुर (कांग्रेस)

24.बीजापुर- शंकर कुड़ियाम (कांग्रेस) निर्विरोध।

25.कोंडागांव- देवचंद मातलम (कांग्रेस)

26.दंतेवाड़ा- तुलिका कर्मा (कांग्रेस)।

27.सुकमा- हरीश कवासी (कांग्रेस), निर्विरोध।

Next Story