Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी के जिला पंचायत में कांग्रेस का कब्जा….अंबिकापुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित 20 से ज्यादा जिलों में कांग्रेस की जीत… देखिये किन-किन जिला पंचायतों में कांग्रेस को मिली जीत

राजधानी के जिला पंचायत में कांग्रेस का कब्जा….अंबिकापुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित 20 से ज्यादा जिलों में कांग्रेस की जीत… देखिये किन-किन जिला पंचायतों में कांग्रेस को मिली जीत
X
By NPG News

रायपुर 14 फरवरी 2020। छत्तीसगढ़ में भाजपा अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। लोकसभा में बेशक मोदी लहर से भाजपा के बेड़ा पार लगा दिया…लेकिन बाकी के हर चुनाव में भाजपा को को कांग्रेस के हाथों करारी शिकस्त खानी पड़ रही है। फिर चाहे वो विधानसभा चुनाव हो, विधानसभा का उपचुनाव हो, निकाय चुनाव हो या फिर पंचायत चुनाव। कई जगह बहुमत के बावजूद भाजपा निकायों में अपने महापौर और सभापति नहीं बना पायी।

इधर पंचायत चुनाव में बेहतरीन जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस का दावा है कि जिस तरह से एक के बाद एक जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सीट आयी है, उसके बाद अधिकांश जिला पंचायत में कांग्रेस का कब्जा होगा।

इधर रायपुर में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की डोमेश्वरी वर्मा ने जीत दर्ज की। डोमेश्वरी ने भाजपा की ललिता वर्मा को हराया। डोमेश्वरी के पक्ष में 12 और भाजपा की ललिता को सिर्फ 4 वोट मिले।

दंतेवाड़ा में तूलिका कर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

कोंडागांव में

बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में अरूण सिंह को जीत मिली है। हुए चुनाव में अरूण सिंह के पक्ष में 17 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि भाजपा के नूरी दिलेंद्र को महज 5 वोट मिले। यहां कुल सदस्यों की संख्या 22 थी।

दुर्ग में शालिनी यादव ने जीत का परचम लहराया। शालिनी ने भाजपा की माया बेलचंदन को करीबी मुकाबले में हरा दिया। शालिनी यादव के पक्ष में 7 वोट आये, जबकि करीबी प्रतिद्वंदी माया को 5 वोट ही मिल पाये।

अंबिकापुर में कांग्रेस ने पंचायत अध्यक्ष का पद जीत लिया है। कांग्रेस की मधु सिंह ने भाजपा की विमला को बड़े अंतर से पराजित किया। कुल 14 सदस्यीय जिला पंचायत में मधु को 11 वोट मिले, जबकि विमला को 3 वोट ही मिले।

Next Story