Begin typing your search above and press return to search.

Budget 2026 : पटना में बनेगा जहाजों का रिपेयर सेंटर, राज्य में खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानें क्या कुछ होगा नया 

Budget 2026 :केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 के जरिए बिहार को विकास की नई धारा से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बिहार के लिए इस बजट की सबसे खास बात पटना में बनने वाला आधुनिक जहाजों के रिपेयर का सेंटर बनाना है, जो गंगा नदी के जरिए होने वाले कारोबार को आगे बढ़ाएगा।

Budget 2026 : पटना में बनेगा जहाजों का रिपेयर सेंटर, राज्य में खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानें क्या कुछ होगा नया 
X

Budget 2026 : पटना में बनेगा जहाजों का रिपेयर सेंटर, राज्य में खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानें क्या कुछ होगा नया 

By Uma Verma

Patna Ship Repair Centre : पटना : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 के जरिए बिहार को विकास की नई धारा से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बिहार के लिए इस बजट की सबसे खास बात पटना में बनने वाला आधुनिक जहाजों के रिपेयर का सेंटर बनाना है, जो गंगा नदी के जरिए होने वाले कारोबार को आगे बढ़ाएगा। इसके साथ, बिहार से होकर गुजरने वाला हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और मालगाड़ियों के लिए नया खास ट्रैक. राज्य के व्यापार मॉड्यूल को पूरी तरह बदल देगा। इस पहल से न केवल सफर आसान होगा, बल्कि बिहार पूर्वी भारत में कारखानों और व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र भी बन जाएगा।

पटना में बनेगा जहाज रिपेयर सेंटर

पटना अब केवल प्रशासनिक केंद्र नहीं, बल्कि नदियों के रास्ते होने वाले व्यापार और जहाजों की देखरेख का बड़ा सेंटर बन जायेगा।। यहां शिप रिपेयर सेंटर खुलने से जहाजों की मरम्मत स्थानीय जगह पर होगी। इससे सामान को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का खर्चा कम हो जाएगा। इसके साथ ही जलमार्ग क्षेत्र में युवाओं को तकनीकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे शिपिंग इंजीनियरिंग में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।




तेज रफ्तार ट्रेनों के चलने से लोगों को बहुत फायदा होगा।

बजट में घोषित वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर. बिहार में आने-जाने के तरीकों को पूरी तरह बदल देगा। यात्रा में समय की बचत होगी. वहीं डंकुनी से सूरत तक का मालगाड़ियों के लिए बना नया रास्ता सामान को जल्दी और बिना प्रदूषण फैलाए पहुँचाने में मदद करेगा। इस नए रेल नेटवर्क से बिहार के सामानों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुँचाना बहुत आसान और फ़ास्ट हो जाएगा।

बिहार के सीमा वाले इलाकों के लिए बहुत अच्छी खबर है। पूर्वी चंपारण में नेपाल बॉर्डर के पास से एक नई शानदार सड़क बनाई जाएगी। और रुकी हुई बड़ी सड़कों का काम भी अब तेजी से होगा। ये नई सड़कें गांवों और शहरों को आपस में जोड़ेंगी, जिससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे लोगों की कमाई बढ़ेगी और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story