Patna Road Accident : भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 6 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Patna Road Accident : हादसा इतना भयानक था कि 5 लोगों की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच में जुटी हैं|

Patna Road Accident : भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 6 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Patna Road Accident : हादसा इतना भयानक था कि 5 लोगों की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच में जुटी हैं|
Patna Road Accident : पटना : पटना में बिहटा थाना इलाका में कोईलवर पुल के पास आज रविवार सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रोयों से भारी एक ऑटो को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 6 लोगों की मौत हो गई, वही 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी मृतक भोजपुर जिले के रहने वाले थे। इसमें 2 मासूम बच्चे समेत 6 लोग शामिल हैं। जिसकी पहचान आरा शहर के मिल्की मोहल्ला निवासी गुड्डू 33 वर्ष इम्तियाज 30 वर्ष कायमनगर निवासी असद खान 25 वर्ष मुफ्फसिल थाना इलाके के दौलतपुर निवासी शहजाद 22 वर्ष और उनके बच्चे शफ़ान 3 और अल्फ़ी 2 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने सभी शवों को पीएम के लिए भेजा
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं|
लोगों ने की ट्रक ड्राईवर की गिरफ्तारी की मांग
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। ट्रक ड्राईवर के फरार होने की जानकारी मिली है, जिसकी तलाश जारी है। इस हादसे ने कई घरों के चिराग बुझा दिए, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है| पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि बालू लोड ट्रक लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं। इस कारण बड़ी दुर्घटना घटती है। पुलिस इस मामले को गंभीरता ले और ट्रक को ड्राईवर गिरफ्तार करे।
