Bilaspur News: दो स्कूली छात्रा गायब, स्कूल से छुट्टी के बाद दोनों बहनें लौट रही थी घर, हुई लापता...

बिलासपुर। स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियां लापता हो गई है। परिजनों ने इसकी शिकायत कोनी थाना क्षेत्र में दर्ज कराई है। गुमशुदा बच्चियों की उम्र 8 वर्ष और 15 वर्ष है।
जानकारी के मुताबिक, सरकंडा थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी आशाबन की रहने वाली 15 वर्षीय गीतांजलि तिवारी, छोटी बहन शांति तिवारी 8 वर्ष बिरकोना स्कूल में पढ़ाई करती है। बुधवार को स्कूल से छुट्टी के बाद 12 बजे घर लौट रही थी। इस दौरान दोनों लापता हो गई। शाम तक दोनों बच्चियां जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी शिकायत कोनी थाने के दर्ज कराई।
परिजनों की शिकायत के बाद से पुलिस दोनों गुम बालिकाओं की खोज में जुटी है। अबतक के दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Bilaspur News: दो बच्चों की डूबकर मौत, खेलते खेलते पहुंचे थे तालाब, नहाने के दौरान डूबे...
बिलासपुर। अवैध खनन से बने तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलते हुए तालाब पहुंचे थे और नहाने के दौरान डूबने से दोनों की जान चले गई। घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर...
