Begin typing your search above and press return to search.

बिग ब्रेकिंग : कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी…. टैक्स के स्लैब में हुआ बड़ा बदलाव… …5 लाख तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं…. . जानिये टैक्स स्लैब में अब कितना-कितना टैक्स लगेगा

बिग ब्रेकिंग : कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी…. टैक्स के स्लैब में हुआ बड़ा बदलाव… …5 लाख तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं…. . जानिये टैक्स स्लैब में अब कितना-कितना टैक्स लगेगा
X
By NPG News

नयी दिल्ली 1 फरवरी 2020। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है। टैक्स में राह का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स के स्लैप में बड़ा बदलाव किया है। 5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘ढाई लाख रुपये तक की आय कर मुक्त बनी रहेगी। ढाई लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक की आय पर पांच प्रतिशत की दर से आयकर लागू होगा, लेकिन छूट के बाद पांच लाख रुपये तक की आय पर कर नहीं लगेगा।’

नई सरलीकृत आयकर व्यवस्था में पांच लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं। दस लाख से 12.5 लाख की आय पर अब 20 प्रतिशत, 12.5 से 15 लाख रुपये पर 25 प्रतिशत और 15 लाख रुपये अधिक की आय पर 30 प्रतिशत की दर से कर लगेगा।

– अब ऐसा होगा नया टैक्स स्लैब…

10% – 5-7.5 लाख कमाई पर
15% – 7.5 – 10 लाख कमाई पर
20% – 10 – 12.5 लाख कमाई पर
25% – 12.5 – 15 लाख कमाई पर
30% – 15 लाख और अधिक से ऊपर की कमाई पर

5-7.5 लाख रुपये की आय पर 10 प्रतिशत और 7.5-10 लाख रुपये की आय पर 15 प्रतिशत की दर से आयकर का प्रस्ताव।

खाते में पैसा क‍ितना भी हो, बैंक बंद हुए तो 5 लाख रुपए म‍िलने की गारंटी….. वित्त मंत्री के इस ऐलान से लोगों की फिक्र होगी कम… पहले सिर्फ 1 लाख की ही थी गारंटी

नयी आयकर व्यवस्था वैकल्पिक होगी, करदाताओं को पुरानी व्यवस्था या नयी व्यवस्था में से चुनने का विकल्प होगा. बजट में जब वित्त मंत्री ने 2020-21 में GDP की अनुमानित विकास दर 10 फीसदी का अनुमान जताया तो संसद में हूटिंग जमकर हूटिंग हुई. बजट में इसके साथ ही एलआईसी में कुछ सरकारी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार एक टैक्स पेयर चार्टर बनाएगी जिससे अब किसी भी करदाता कोई भी तंग नहीं कर पाएगा. इसके साथ ही उन्होेंने कहा कि नेशनल भर्ती एजेंसी बनाई जाएगी. वहीं किसानों को किसानों को 15 लाख करोड़ तक कर्ज का देने का लक्ष्य है. वित्त मंत्री के रूप में वह दूसरी बार बजट पेश कर रही हैं. लोकसभा ओम बिरला ने उनको बजट पेश करने की मंजूरी देते हुए कहा कि दशक का पहला बजट पेश करने के लिए उनका अभिनंदन. पीली साड़ी पहनकर आई निर्मला सीतारमण ने भाषण की शुरुआत में लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की अगुवाई में मिली जीत का जिक्र किया है.

Next Story