मुंबई 9 मई 2020. सारा ने अपनी एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वर्कआउट से उनके फैंस खासा इंप्रेस दिखाई दे रहे हैं। फैंस कमेंट कर सारा के बॉडी टोंड की तारीफ कर रहे हैं। अपने वर्कआउट वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने लिखा,’हल्के बोझ के लिए प्रार्थना न करें। पीठ के मस्सल के लिए काम कीजिए। उम्मीद के साथ उठो और संतुष्टि के साथ सो जाओ। अपने आप को हारने मत देना। अगर गिर जाओगे तो फिर से उठ जाना और आगे बढ़ते रहना। सारा का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दो करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है तो वहीं उनके फैंस इसपर कई सारे कमेंट्स कर चुके हैं।