शाहरुख खान के छोटे बेटे ने किया नाम रोशन, रेस में जीता मेडल

Update: 2020-01-17 15:28 GMT

मुंबई 17 जनवरी 2020। हाल ही में कुछ दिन पहले उनकी बेटी सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ आई थी। जिसमें उनके अभिनय को बेहद सराहा गया। अब हाल फिलहाल में शाहरुख के बेटे ने भी उनका नाम रौशन किया है।

यहां हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान की। वैसे तो शाहरुख अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन उनके छोटे बेटे अबराम खान की बात अलग है। शाहरुख गौरी के साथ-साथ सुहाना और आर्यन भी अबराम को बहुत चाहते हैं। अबराम ने अब कुछ ऐसा कर दिया है जिससे पिता शाहरुख खान फूले नहीं समा रहे हैं।

दरअसल अबराम खान ने हाल ही में अपने स्कूल में रेस में भाग लिया था। इस रेस में अबराम ने मेडल जीते हैं। जिससे पिता शाहरुख खान खुद को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। इस बात की जानकारी शाहरुख ने खुद अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। शाहरुख ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रेस में एक दिन… मेरा छोटा सा गोल्ड मेडल अपने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ आज रेस जीत गया।’

सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि मां गौरी खान भी अपने बेटे की जीत से बेहद खुश हैं। गौरी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शाहरुख और अबराम की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शाहरुख और अबराम दोनों ही मुस्कुराते हुए और मेडल-सर्टिफिकेट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

Similar News