विवादित बयान देने पर गिरफ्तार हुए एजाज को मिली जमानत…

Update: 2020-04-24 16:09 GMT

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर गिरफ्तार हुए बॉलीवुड एक्टर एजाज खान को जमानत मिल गई है। उन्हें बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर बेल दे दी है। एजाज को मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी गई है। मालूम हो कि अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में खार पुलिस स्टेशन में एजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद बीते 18 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

गौरतलब है कि एजाज खान ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने विवादित बयान दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एजाज खान को गिरफ्तार करने की मांग होने लगी थी। उन्होंने वीडियो में कहा था, ‘चींटी मर जाए तो मुसलमान जिम्मेदार, हाथी मर जाए तो मुसलमान जिम्मेदार, दिल्ली में भूकंप आ जाए मुसलमान जिम्मेदार, लेकिन कभी आपने सोचा है कि इन सबके पीछे किसकी साजिश है?’

Similar News