रोहित शर्मा ने कहा, कोरोना में छिपा है धरती मां का…

Update: 2020-05-15 06:19 GMT

नईदिल्ली 15 मई 2020। कोरोना वायरस के कारण सभी तरह की गतिविधियां बंद हैं और और 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है। रोहित ने टिवटर पर लिखा कि यह वायरस हम सभी के जीवन में एक तूफान की तरह आया है और हम जिसे सामान्य कहते हैं उसे इसने बर्बाद कर दिया। अगर हमें चीजों को सकारात्मक तरीके से देखनी है तो, धरती मां अपने आप को स्वस्थ करने के रास्ते निकाल रही है। इस तरह के समय आपको आशा की किरण ढूंढ़ने को कहते है और हमें यही करना चाहिए।

अगर कोविड-19 के कारण पूरा विश्व नहीं रुका होता तो रोहित इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे होते। गौरतलब है कि चीन से शुरू हुए खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से सभी खेल गतिविधियां फिलहाल बंद हैं। इसकी वजह से ओलंपिक गेम्स और दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

Tags:    

Similar News