बिकिनी में ब्रिटनी स्पीयर्स ने किया ऐसा योग, यूजर्स बोले….

Update: 2020-01-04 05:45 GMT

मुंबई 4 जनवरी 2020 सिंगर, राइटर, डांसर और एक्ट्रेस ब्रिटनी स्पीयर्स केवल अपनी कला के कारण ही लोगों का ध्यान अपनी ओर नहीं खींचती हैं. वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे पोस्ट डालती हैं, जिसके चलते वे मीडिया की सुर्खियों में छा जाती हैं.

अब ब्रिटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे बिकिनी में योग करते हुए दिख रही हैं. ब्रिटनी ने पोलका-डॉट वाली पर्पल कलर की बिकिनी पहनी हुई, जिसमें वे काफी हॉट लग रही हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए ब्रिटनी ने बताया कि वे आज अपने कुत्तों को बाहर टहलाने लाई हैं और अपनी मसल्स को अच्छे से खोलने के लिए योग करेंगी.

वीडियो के कैप्शन में ब्रिटनी ने लिखा, “2020 में मैं एक्रो योग और बेसिक कर रही हूं. मेरी अभी शुरुआत है और यह बहुत मुश्किल है.”

Similar News