तूफान के लिए फरहान अख्तर ने बढ़ाया 15 किलो वजन, शेयर किया अपना अनुभव…

Update: 2020-04-09 12:08 GMT

मुंबई 9 अप्रैल 2020 फरहान अख्तर की अगली फिल्म का नाम तूफान है। फिल्म में वह बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे। अपने कैरेक्टर को लेकर फरहान ने खूब मेहनत की है। इसका अंदाजा फिल्म के फर्स्ट लुक से ही पता चल गया था जो काफी समय पहले जारी किया गया था। फरहान को फिल्म के एक भाग के लिए बेहतरीन फिजिक बनाने की आवश्यकता थी इसके लिए उन्होंने अपना वजन कम किया और फिर फिल्म में एक हिस्से के लिए उन्होंने अपना 15 किलो वजन बढ़ाया। इसमें उन्हें 6 हफ्ते का समय लगा।

अपने किरदार के लिए वजन बढ़ाने और घटाने के बारे में फरहान ने बताया, ‘मेरे लिए, फिटनेस जीने का एक तरीका है, न कि केवल एक दिनचर्या। अपने क्राफ्ट के बावजूद, मैं एक स्वस्थ और अनुशासित जीवन शैली जीना पसंद करता हूं। मैं हमेशा उन चीजों से बचता हूं जो मेरे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। जीने के तरीके से पूरी तरह से विपरीत जीवन व्यतीत करना, मेरे लिए एक चुनौती थी, जिसमें व्यायाम के साथ, कम शारीरिक गतिविधि और अधिक फैट्स, कार्ब्स, स्टार्च खाना शामिल था। ये बेहद कठिन था। हालांकि, मैं तला हुआ संतुलित भोजन करता था, लेकिन स्टार्च और फैट्स ने इसे पूरा कर दिया और कुछ इस तरह मैंने 15 किलो वजन बढ़ाया लिया।’

 

बता दें कि फिल्म तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। फिल्म 18 सितंबर, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म को मुंबई में डोंगरी की झुग्गियों और गेटवे ऑफ इंडिया जैसे रियल जगहों पर शूट किया गया है। तूफान में फरहान के अलावा मृणाल ठाकुर और परेश रावल भी नजर आएंगे।

Similar News