जाह्नवी ने पहना इतना सस्ता ड्रेस, कीमत जानकर आप हो जायेंगे हैरान…. येलो ड्रेस खूब हो रहा वायरल

Update: 2020-12-15 04:10 GMT

मुंबई 15 दिसंबर 2020. मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का एड इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इस एड में जाह्नवी के अलावा उनके लुक की काफी चर्चा हो रही है. इस एड में जाह्नवी कपूर द्वारा पहनी पोल्का डॉट ड्रेस की कीमत आपको हैरान कर सकती है. जाह्नवी कपूर द्वारा पहनी गई इस यैलो ड्रेस की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो ये ड्रेस भारतीय बाजारों में मात्र 824 रुपए है. फैन्स को भी ये एड बहुत पसंद आ रहा है. जान्हवी ने पोल्का डॉट प्रिंट स्लिप मिनी ड्रेस पहनी थी. पहनावा स्पेगेटी पट्टियाँ और एक अतिव्यापी गहरी वी-नेकलाइन है. जान्हवी ने बेरी-टोंड न्यूड लिपस्टिक, मस्कारा-क्लैड लैशेज, ऑन-फ्लीक ब्रो, मैट बेस और लाइट आईशैडो का विकल्प को चुना है.

बीते दिनों जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें फैंस के कमेंट और रिएक्शन मिल रहे हैं. साथ ही अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ एक नोट में “समुद्र तट मजेदार है” लिखा है. अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी भी धीरे धीरे अपनी मां की तरह ख्याति प्राप्त कर रही हैं.

जाह्नवी कपूर ने अपनी करियर की शुरूआत साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से की थी. यह मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रिमेक है. इस फिल्म में किरदार निभाने के लिए जाह्नवी की खूब तारीफ हुई थी. ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ उनके करियर की दूसरी फिल्‍म थी. फिल्‍म को लेकर जाह्नवी की काफी तारिफ हुई थी. ये फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर 13 अगस्त पर रिलीज की गई थी.

 

Similar News