मुंबई 4 मार्च 2020। हनी सिंह के इस गाने में म्यूजिक काफी धमाकेदार है। हनी सिंह ने फिर साबित कर दिया है कि उनकी काबिलियत किसी से कम नहीं हैं। हनी सिंह का ये गाना पार्टी सॉन्ग है, जो यूट्यूब पर आते ही काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अबतक 1 करोड़ 80 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है।
गाना 3 मिनट 39 सेकंड का है। हनी सिंह के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं, तो कई लोग हनी सिंह के लुक की तुलना बादशाह से भी करते नजर आ रहे हैं। हनी सिंह के साथ इस गाने में सिमर कौर ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स लिटिल गोलू और हनी सिंह ने लिखे हैं। गाने में आवाज के साथ हनी सिंह ने म्यूजिक वीडियो का प्रोडक्शन भी किया है।