इस एक्टर पर कर्मचारियों ने लगाया वेतन न देने का आरोप….

Update: 2020-05-08 07:48 GMT

मुंबई 8 मई 2020। एक्टर और बिजनेसमैन सचिन जोशी ने अपने 36 कमरों के होटल को बीएमसी को दिया है ताकि यहां भी क्वारंटीन सेंटर बनाया जा सके। इसके अवाला 3 करोड़ रुपये के प्रोग्राम के तहत सचिन जोशी ने मजदूरों और उनकी फैमली के लिए भोजन सामग्री भी दान किया था। हालांकि इसी बीच सचिन जोशी के से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें सचिन की कंपनी छोड़े हुए कई महीने बीत गए हैं लेकिन अभी तक उन्हें अपने काम का पैसा नहीं मिला है। सचिन की कंपनी वाइकिंग वेंचर्स में काम करने वाले कर्मचारियों ने सचिन के कामों का खुलासा किया है।

वहीं खबर ये भी है कि सचिन जोशी की कंपनी ने अब इन कर्मचारियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाकर उनके खिलाफ जांच जारी होने की बात कही है। सचिन जोशी के प्रवक्ता ने अपने पूर्व कर्मचारियों के आरोपों के बारे में एक बयान जारी कर इसके बारें बताया है।

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, सचिन जोशी के एक्स कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई महीनों की सैलरी नहीं दी है। ऐसे में वह पर्सनल दान कैसे दे सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वाइकिंग वेंचर्स और उसके संचार विंग थिंक टैंक के लगभग 30 कर्मचारियों को अभी भी अपना पूरा वेतन मिलना बाकी है। मार्च 2019 से उनका वेतन रोक दिया गया है और जो पूरी रकम 30 लाख रुपये से थोड़ी अधिक है। यहां तक कि कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों के फोन तक उठाने बंद कर दिए।

रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले पर कंपनी के पूर्व मार्केटिंग ने बाताया कि अक्टूबर 2018 में शामिल होने के बाद से, वेतन में अक्सर देरी होती थी। हालांकि ’26 मार्च, 2019 को, मिस्टर जोशी ने एक ई-मेल भेजा था जिसमें कहा गया था कि अप्रैल से वेतन समय पर होगा। उस महीने, उन्होंने फरवरी 2019 तक हमारे सभी वेतन को मंजूरी दे दी, लेकिन इसके बाद एक पैसा भी नहीं मिला। बाद में परेशान मैनेजर ने जून में अपना इस्तीफा दे दिया, और तब से अपने चार महीने के वेतन को लेकर कंपनी के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। कंपनी

Similar News