आलिया भट्ट की बहन को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी मिलने पर भड़कीं मां, बोली…..

Update: 2020-07-15 06:40 GMT

मुंबई 15 जुलाई 2020। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई सेलेब्स को नेपोटिज्म का नाम लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स तो अपशब्दों का प्रयोग भी करते हैं। हाल ही में इस बारे में आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने कहा था कि वो इस मामले में लीगल एक्शन लेने वाली हैं। जिसके बाद अब उनकी मां सोनी राजदान भी इस मामले पर भड़क गई हैं।

बीते दिन शाहीन ने बताया था कि सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें और उनके परिवार को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। शाहीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बताया था कि लोग सोशल मीडिया पर भट्ट परिवार के खिलाफ भद्दी- भद्दी बातें लिख रहे हैं। वहीं अब इस घटनाक्रम पर शाहीन की मां सोनी राजदान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सोनी ने भी अब सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का समर्थन किया है। सोनी ने इंस्टाग्राम पर शाहीन की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में सोनी लिखती हैं, ‘इंस्टाग्राम मैं उम्मीद करती हूं कि आप इसे पढ़ रहे हैं और इन बातों पर कुछ ध्यान देंगे। क्योंकि ये आपको दिक्कत की जड़ तक ले जाएगा। बहुत आसान है ना गाली बकने वालों को जाने देना। खुद को बचाए रखना।’

आगे सोनी कहती हैं, ‘उन्हें हमें यूं गाली देते रहना और उन्हें बचाने के लिए कार्रवाई करना। ये बुनियादी रूप से और आधारभूत तरीके से गलत है। जब बात बहुत बढ़ जाती है तो इसके सोर्स को ही रोक दिया जाता है। और घटिया गालियां बकने वालों को उनका मजा मिल जाता है। इतने लंबे वक्त में सोशल मीडिया सबसे अनसोशल चीज बन चुका है क्योंकि इसे चलाने वाले गालियों को रोकने के लिए कुछ खास नहीं कर रहे हैं।’

 

Similar News