एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता करेंगी सुशांत सिंह का ये सपना पूरा….उठाया यह कदम…देखिये वीडियो…

Update: 2020-09-07 07:24 GMT

मुंबई 7 सितम्बर 2020 सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सपनों की एक लिस्ट बनाई थी जिन्हें वह पूरा करने चाहते थे। कुछ सपनों को सुशांत ने पूरा कर लिया था, वहीं कुछ सपने पूरे किए बिना वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए। अब सुशांत के बचे सपनों को उनका परिवार और अंकिता लोखंडे पूरा करना चाहते हैं। दरअसल, सुशांत का एक सपना था कि वह 1000 पेड़ लगाना चाहते थे। सुशांत की बहन श्वेता ने फैन्स से पौधे लगाने की अपील की है ताकि सुशांत का यह सपना पूरा हो सके।

सुशांत का यही सपना पूरा करने के लिए अंकिता लोखंडे हाल ही में पौधे खरीदने पहुंचीं। अंकिता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी मां के साथ पौधे खरीदते नजर आ रही हैं। अंकिता कहती हैं, ‘सबको मैसेज दो, पौधे लगाओ। सुशांत के 50 सपनों में से एक सपना यह था कि वह 1000 पौधे लगाएंगे और इस सपने को पूरा करने के लिए मैंने अपने घर से शुरुआत की है और मैं आशा करती हूं कि सभी पौधे लगाएंगे।’

 

अंकिता लोखंडे के लिए शो पवित्र रिश्ता काफी खास है। इसी शो के जरिए वह सुशांत सिंह राजपूत से मिली थीं। शो में दोनों ने साथ काम किया और इसी शो से दोनों को पॉप्युलैरिटी मिली थी। दर्शक भी शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते थे। अब यह शो दोबारा टीवी पर री टेलिकास्ट हो रहा है।

शो को देखते हुए अंकिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘फिर एक बार।’ ‘पवित्र रिश्ता’ हर रोज दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक जी टीवी पर दिखाया जाएगा।’

Tags:    

Similar News