जब Sapna Choudhary के सुपरहिट गाने पर साथ नाची थीं…….. Rakhi Sawant, दोनों के बीच हुआ था ज़बरदस्त मुकाबला

Update: 2021-03-18 07:38 GMT

मुंबई 18 मार्च 2021। एक स्टेज पर सपना चौधरी और राखी सावंत दोनो मौजूद थीं. फिर सपना का हिट गाना बजा और दो डान्सिंग क्वीन के बीच देखने को मिला था ज़बरदस्त मुकाबला सपना चौधरी के गाने डीजे की शान माने जाते हैं. आज भी जब ये गाने किसी शादी में बजते हैं तो पांव खुद ब खुद थिरकने लगते हैं. कुछ तो बात है सपना चौधरी के गानों में कि बॉलीवुड की डान्सिंग क्वीन राखी सावंत भी एक सुपरहिट गाने पर नाचने से खुद को रोक नहीं पाई थी. ये गाना था (‘तेरी आंख्या का यो काजल’) जिसने रिलीज होते ही ऐसी धूम मचाई थी कि इसकी गूंज बॉलीवुड तक सुनाई दी थी. एक स्टेज पर सपना चौधरी और राखी सावंत दोनो मौजूद थीं. फिर सपना का हिट गाना बजा और दो डान्सिंग क्वीन के बीच देखने को मिला था ज़बरदस्त मुकाबला.

Full View

कौन पड़ा किस पर भारी?

ये पहला मौका था जब राखी सावंत ने किसी हरियाणवी गाने पर डांस किया होगा. लेकिन राखी के लिए डांस का हर चैलेंज मानो छोटी बात होती है. यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ, राखी सावंत ने जब डांस करना शुरु किया तो उन्हें देखने वाले देखते ही रह गए. क्योंकि उन्होंने सपना को हुबहू कॉपी किया था. जैसा डांस सपना चौधरी कर रही थी ठीक वैसा ही राखी भी करती नज़र आईं. हालांकि ये पहला मौका था कि राखी इस तरह के गानों पर डांस कर रही थीं क्योंकि न वो उत्तर भारत की रहने वाली हैं और न ही यहां की बोली-भाषा से परिचित. फिर भी राखी सावंत ने बेहतरीन डांस किया. वहीं बात करें सपना कि तो उनके बारे में क्या कहा जाए. उन्होने तो पहचान ही हरियाणवी गानों से बनाई है. दोनों बिग बॉस में साथ आई थीं नज़र आपको बता दें कि सपना चौधरी और राखी सावंत दोनों ही बिग बॉस में आ चुकी हैं. सपना जहां सीज़न 11 में नज़र आई थीं तो वहीं राखी सावंत सीज़न 1 और 14 का हिस्सा बनीं.

Tags:    

Similar News